'द केरल स्टोरी' के बाद अब 'बस्तर' में दिखेंगी अदा शर्मा, नक्सलियों पर आधारित होगी फिल्म

Adah Sharma

Adah Sharma: बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा अपनी अंतिम रिलीज द केरल स्टोरी को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी रही हैं। फिल्म ने दर्शकों का काफी मनोरंजन किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी हिट साबित हुई थी। अब अदा शर्मा नई फिल्म बस्तर मे दिखाई देने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

अदा शर्मा की नई फिल्म बस्तर-

डायरेक्टर सुदीप्तो सेन के निर्देशन में बनी द केरल स्टोरी इस साल की सुपरहिट फिल्मों की लिस्ट में शुमार है। इस शानदार फिल्म में मुख्य किरदार अदा शर्मा ने निभाया था। फिल्म में अदा शर्मा को दर्शकों का काफी प्यार मिला था।

अब 'द केरल स्टोरी' की सफलता के बाद निर्माता विपुल अमृतलाल शाह, अदा शर्मा और निर्देशक सुदीप्तो सेन की तिकड़ी जोरदार वापसी करने के लिए तैयार है। ये तीनों आने वाले समय में फिल्म 'बस्तर-द नक्सल स्टोरी' लेकर आएंगे। इस बीच 'बस्तर' फिल्म की शूटिंग को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।

फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने 'बस्तर' फिल्म को लेकर अहम जानकारी अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा की है। तरण के मुताबिक- 'द केरल स्टोरी की टीम डायरेक्टर सुदीप्तो सेन, निर्माता विपुल शाह और एक्ट्रेस अदा शर्मा की तिकड़ी आने वाले समय में फिल्म बस्तर में नजर आएगी। फैंस अभी से इस फिल्म को लेकर खुश हैं।

एक्ट्रेस अदा शर्मा का वर्कफ्रंट-

बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा ने इंडस्ट्री में कई सारी फिल्में करके एक खास नाम बनाया है। कमांडो, 1920 और हसी तो फंसी में अदा की एक्टिंग की काफी सरहाना की गई परंतु अदा शर्मा द केरल स्टोरी से नई सफलता मिली। अब अदा शर्मा बस्तर में अपनी एक्टिंग का जादू दिखाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

Read more about: adah sharma the kerala story
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X