Adah Sharma ने अपने साइंस के ज्ञान से लोगों को किया हैरान, यूजर्स बोले- जान्हवी, अनन्या को चैलेंज दो- Watch

By Filmibeat Desk
adah-sharma-sings-periodic-table-in-a-breath-users-say-give-challenge-to-sara-ali-khan-janhvi-ananya

Adah Sharma: फिल्म 'द केरल स्टोरी' के साथ लाइमलाइट में आईं एक्ट्रेस अदा शर्मा एक वायरल वीडियो में कुछ ऐसा करते नजर आई हैं, जिसे देखकर लोग हैरान हैं। एक तरफ जहां हर जगह उनकी अदाकारी की चर्चा है, वहीं इस लेटेस्ट वीडियो में वो 'पीरियोडिक टेबल' को याद रखने का टिप्स देती नजर आ रही हैं।

एक्ट्रेस के वीडियो को पैपराजी विरल भयानी ने कैप्शन के साथ शेयर किया है, "केमिस्ट्री के छात्रों के लिए कुछ बेहतरीन टिप्स !! वास्तव में यह एक गाना के रूप में भी अच्छा लगता है !! अदा शर्मा ने हमें periodic table को याद करने का एक नया तरीका दिखाया !!"

नेटिज़न्स हुए इंप्रेस, सारा- जान्हवी- अनन्या पर साधा निशाना

नेटिज़न्स ने अदा शर्मा वीडियो पर प्रतिक्रिया दी और बॉलीवुड पर निशाना साधा है। उनमें से एक ने लिखा, "सारा, जान्हवी, अनन्या को ये चैलेंज देना चाहिए।" वहीं, दूसरे ने लिखा, "बॉलीवुड विज्ञान और बुद्धिमान चीजों के बारे में बात करने वाले लोगों को पसंद नहीं करता है, उन्हें ये जानने में दिलचस्पी है कि आप अपनी जीभ को अपनी नाक से कैसे छू सकते हैं।" तीसरे ने लिखा, "वाह, आप बहुत टैलेंटेड हैं।" जबकि एक अन्य ने लिखा, "सही कहते हैं शर्मा जी के बेटे या बेटी को देखो।"

दरअसल, अदा एक शो का हिस्सा बनी थीं, जहां एंकर ने अदा से पूछा कि अगर उन्हें किसी लड़के को इम्प्रैस करना है तो वो क्या करेंगी? इस पर अदा ने कहा कि वो उसे Periodic Table एक सांस में सुना देंगी। इसके बाद अदा ने बिना रुके periodic table सुना दिया। वीडियो में अदा शर्मा पैपराजी से कहती दिख रही हैं- आपलोग भी सीख लो, अगली बार से आपलोगों को भी ये गाना है।

More from Filmibeat

Read more about: adah sharma
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X