जिस फ्लैट में हुआ था सुशांत सिंह राजपूत का निधन, उसी में शिफ्ट हुई ये एक्ट्रेस, बोलीं- 'ये जगह मुझे..'

अदा शर्मा इस वक्त अपनी फिल्म नहीं बल्कि नए फ्लैट को लेकर खबरों में हैं। पता चला है कि वो उसी फ्लैट में शिफ्ट हुई हैं जिसमें सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या की थी। इस खबर के सामने आने के बाद लोग हैरान हैं और कई तरह की बातें कर रहे हैं।
अदा इस फ्लैट में शिफ्ट होने के बाद कैसा लगा है इसको लेकर उन्होने खुद बात की है। बता दें कि उनको कुछ ऐसी वाइब्स आई हैं जिनका खुलासा खुद अभिनेत्री ने किया है। अदा शर्मा का कहना है,
"मैं चार महीने पहले फ्लैट में चली गई थी, लेकिन मैं अपने प्रोजेक्टस के प्रमोश में व्यस्त थी, जिसमें बस्तर और द केरल स्टोरी की ओटीटी रिलीज शामिल थी। उसके बाद, मैंने कुछ समय मथुरा के हाथी अभयारण्य में बिताया। हाल ही में मुझे कुछ समय की छुट्टी मिली और आखिरकार मैं इसमें बस गई।''
आगे बोलीं कि, ''यह पहली बार है जब मैं वहां से बाहर निकली हूं। मैं वाइब्स के प्रति बहुत संवेदनशील हूं और यह जगह मुझे पॉजीटिव वाइब्स देती है। केरल और मुंबई में हमारे घर पेड़ों से घिरे हुए हैं और हम पक्षियों और गिलहरियों को खाना खिलाते थे। इसलिए, मैं एक ऐसा घर चाहती थी जहां से नज़ारे दिखते हों और पक्षियों को दाना डालने के लिए पर्याप्त जगह हो।''
बदल गया करियर
'द केरला स्टोरी' के बाद से अदा के करियर ने एक नया मोड़ ले लिया था। बॉलीवुड ही नहीं साउथ में भी अपनी अलग पहचान बना चुकी अदा शर्मा किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। कुछ समय पहले अदा शर्मा को एयरपोर्ट पर अपनी दादी की साड़ी में स्पॉट किया गया था। एक्ट्रेस ने अपने लुक को बहुत ही सिंपल रखा था। इस वीडियो को देखने के बाद लोग एक्ट्रेस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। फिलहाल सुशआंत के फ्लैट को लेकर खबरों का हिस्सा हैं।


Click it and Unblock the Notifications











