'मैं मां बनने वाली हूं...', बिन शादी के 'सौतेली मां' बनी ये हसीना! वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Adah Sharma Viral Video: फ़िल्म 'द केरल स्टोरी' से हर घर में अपनी एक खास पहचान बना लेने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री अदा शर्मा अक्सर सोशल मीडिया पर कुछ ना कुछ शेयर करती हुई नजर आ जाती हैं। अभी हाल ही में उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक ऐसा वीडियो शेयर कर दिया है जिसके कैप्शन ने हर तरफ हलचल मचा दी है।

जानकारी के लिए आपको बता दें की अदा शर्मा ने एक वीडियो शेयर किया है और लिखा है कि "मैं मां बनने वाली हूं। हमें बच्चों का क्या नाम रखना चाहिए।" उनके इस पोस्ट के बाद में उनके फ्रेंड्स काफी ज्यादा हैरान नजर आए और जब लोगों ने पूरा वीडियो देखा तो मामला कुछ और ही निकलकर आया। एक्ट्रेस का एक मजेदार प्रैंक था।
सौतेली मां बनने वाली हैं अदा शर्मा?
जानकारी के लिए आपको बता दें की वीडियो की शुरुआत में अदा शर्मा कैमरे के सामने रहती है कि मैं मां बनने वाली हूं। इसके बाद मजाकिया अंदाज में कहती है की सौतेली मां। दरअसल आपको बता दें कि वह असल में नहीं बल्कि अपने घर के पास रहने वाले कौओ के लिए इस अनोखे रिश्ते की बात करती हुई नजर आई। उन्होंने अपने इस वीडियो के जरिए फैंस को एक बहुत ही दिलचस्प फैमिली से भी मिलवाया है।
वीडियो में आगे अदा शर्मा अपनी छत से फैंस को अपने घर के पास रहने वाले कौवे के जोड़े को भी दिखाती हैं। उन्होंने इन पक्षियों का बाकायदा नाम भी रखा हुआ है। अदा शर्मा का यह वीडियो काफी ज्यादा क्यूट नजर आ रहा है।
Main maa banne waali hu!❤️what should we name the baby ? pic.twitter.com/WEKc3PsgZV
— Adah Sharma (@adah_sharma) June 3, 2026
अदा शर्मा के घर में आया नन्हा मेहमान
अदा शर्मा ने वीडियो में दिखाया है कि रसेल और गोदावरी कुलकर्णी के घोसले में एक छोटा सा बच्चा भी है। जो बहुत ही ज्यादा प्यार है और इसी नन्हे मेहमान के कारण अदा शर्मा खुद को उनकी सौतेली मां कहती हुई नजर आई।


Click it and Unblock the Notifications