'ये एक बुरा सपना है...' Adah Sharma क्यों नहीं करना चाहती शादी, बोलीं- अब मेरा मन उठा गया है...

Adah Sharma

Adah Sharma On Marriage: अदा शर्मा बॉलीवुड की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि उन्होंने 'द केरला स्टोरी' जैसी मशहूर फिल्मों में भी काम किया है। इस फिल्म से वह रातों-रात पॉपुलर हो गई थी और इतना ही नहीं अब हाल ही में उन्होंने अपनी निजी जिंदगी को लेकर एक बड़ा खुलासा कर दिया है। वैसे तो वह अपनी पर्सनल लाइफ को बहुत प्राइवेट रखना पसंद करती हैं।

लेकिन आपको बता दें कि हाल ही में अदा शर्मा ने अपनी शादी को लेकर बात की है। दरअसल इंस्टेंट बॉलीवुड के साथ हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अदा शर्मा से उनके ड्रीम वेडिंग आउटफिट को लेकर सवाल किया गया था। इस पर उन्होंने जवाब में कहा कि "मेरा सपना शादी नहीं करने का है और अगर मैं शादी करना भी चाहती हूं तो यह एक बुरे सपने जैसा होगा।"

जब अदा शर्मा से इंटरव्यू में सवाल किया गया कि क्या वह रिश्ते में रहने से डरती है तो इस पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि "मैं किसी भी रिश्ते से डरती नहीं हूं। मैं नहीं जानती लेकिन मैंने स्क्रीन पर इतना सब कुछ कर लिया है कि मैं अब वास्तविक जीवन में सारी खुशियां पूरी तरीके से खो चुकी हूं। मेरा मन उठ गया है।"

अदा शर्मा आगे कहती है कि "लेकिन ऐसा भी हो सकता है कि अगर मुझे किसी से शादी करनी होगी तो मैं बहुत ही कंफर्टेबल कपड़ों में करुंगी। ऐसा भी हो सकता है कि अगर मुझे अनकंफरटेबल कपड़ों में किसी से शादी करनी पड़े तो यह बहुत ही ज्यादा मजेदार होगा। लेकिन इसके लिए मुझे फिर किसी ऐसे शख्स को ढूंढना होगा जो कुछ थीम टाइप की चीज है करने के लिए स्पोर्टी हो।"

अभिनेत्री ने आगे बात करते हुए कहा कि "एक एक्सट्रीमली ओवर- द टॉप कैरिकैचर-ईश थीम वाली शादी की तरह जिस की हर कोई इंजॉय कर पाए। लेकिन मैं नहीं जानती हूं कि इसके बाद में क्या होगा।" जानकारी के लिए आपको बता दें कि एक्ट्रेस ने साल 2008 में हॉरर फिल्म 1920 से बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू किया था।

अगर हम अदा शर्मा के वर्क फ्रंट की बात करते हैं तो आपको बता दें कि जल्दी ही उनको 'तुमको मेरी कसम' फिल्म में देखा जाने वाला है। इस फिल्म में उनके साथ अनुपम खेर और ईशा देओल जैसे सितारे नजर आएंगे। इसी महीने 21 मार्च को यह फिल्म रिलीज होगी। इस फिल्म को विक्रम भट्ट द्वारा निर्देशित किया गया है।

More from Filmibeat

Read more about: adah sharma
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X