..................... Adah Sharma reveals gender discrimination in film industry: 'They first call the girl on set and tell her to wait for actor - Hindi Filmibeat

'द केरल स्टोरी' फेम अदा शर्मा ने किया खुलासा- "फिल्म इंडस्ट्री में मैंने बहुत भेदभाव झेला है, सेट पर बुलाकर.."

adah-sharma-reveals-gender-discrimination-in-film-industry-they-first-call-the-girl-on-set-and

Adah Sharma on gender discrimination in film industry: फिल्म 'द केरल स्टोरी' की रिलीज के बाद से ही अदा शर्मा सुर्खियों में बनी हुई हैं। यह साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों में से एक बन गई है। वहीं, अदा भी बॉक्स ऑफिस के मामले में बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार हो चुकी हैं।

अदा ने हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम.. सभी फिल्म इंडस्ट्री में काम किया है। और हाल ही में अभिनेत्री ने इंडस्ट्री में लिंग के आधार पर शूटिंग के दौरान होने वाले भेदभाव का खुलासा किया है।

डायरेक्टर अच्छा हो तो सब सही रहता है

अपने करियर पर बात करते हुए अदा ने कहा, "मैंने नॉर्थ से साउथ तक के लोगों के साथ काम किया है, जिसमें से कुछ अमेजिंग होते थे और कुछ नहीं। मुझे एहसास है कि ये इंसान- इंसान पर निर्भर करता है। अगर आपका डायरेक्टर अच्छा है तो भाषा चाहे जो भी हो, सब अच्छा होता है, लेकिन अगर आपका डायरेक्टर अच्छा नहीं है तो फिर कुछ अच्छा नहीं होता है।"

एक्ट्रेस को सेट पर जाकर एक्टर के लिए करती हूं इंतजार

उन्होंने आगे कहा- "मैं हर जगह अच्छे, बुरे और बदसूरत लोगों से मिली हूं। मुझे ये बहुत अजीब लगता है कि वह महिला कलाकारों को सेट पर बुलाते हैं और फिर कहते हैं, ठीक है, रुको। उसके बाद वो मेल एक्टर्स को सेट पर आने के लिए कॉल करते हैं। ताकि जब वो आएं तो एक्ट्रेस सेट पर तैयार रहे। मुझे जेंडर के आधार पर भेदभाव महसूस होता है। मैंने ये बहुत झेला है और मुझे इस तरह के माहौल में काम करने में मजा नहीं आता है।"

बता दें, अदा शर्मा को द केरल स्टोरी के साथ अपने करियर की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म मिली है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 210 करोड़ तक का कलेक्शन कर लिया है।

Read more about: adah sharma the kerala story
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X