जिस घर में मिली थी सुशांत सिंह राजपूत की डेड बॉडी, 3 सालों बाद इस एक्ट्रेस ने खरीदा वो घर

Adah Sharma Purchase Sushant Singh Rajput House: बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से उनका घर खाली पड़ा हुआ था। मुंबई में स्थित इसी घर में सुशांत को मृत पाया गया था। जब से एक्टर का निधन हुआ था तब से उनका फ्लैट खाली ही पड़ा था। उसके बाद से कोई भी उस फ्लैट में जाने से या रहने से मना कर देता था। इसी बीच अब खबर आ रही है दिवंगत एक्टर का यह फ्लैट बिक गया है।
3 सालों से पड़ा था खाली
करीब 3 सालों से खाली पड़े रहने के बाद फाइनली सुशांत सिंह राजपूत के इस फ्लैट को बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस ने खरीद लिया है। बता दें कि फिल्म द केरला स्टोरी में मुख्य भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री अदा शर्मा की टीम का दावा है कि अदा ने दिवगंत सुशांत सिंह राजपूत के ब्रांदा के मॉन्ट ब्लैंक इमारत स्थित किराये वाला घर खरीद लिया है।
एक्ट्रेस ने नहीं दिया कोई रिएक्शन
अदा शर्मा को अपनी टीम और ब्रोकर के साथ सुशांत के घर पर जाते हुए देखा गया। मगर अदा शर्मा अंदर जाते वक्त रुकी नहीं, ना ही उन्होंने अपने चेहरा दिखाया और ना ही किसी से बात की। अदा ने फोन पर संपर्क किये जाने पर भी कोई रेस्पॊन्स नहीं दिया है। फिलहाल ये घर कितने में खरीदा है, कब खरीदा है और इससे जुड़ी अन्य जानकारी ना तो टीम ने दी और ना ही सुशांत के घर के इमारत परिसर में दाखिल हुई अदा ने दी है।
4.5 लाख रुपये किराया
बता दें कि फांसी लगाकर आत्महत्या करने से पहले सुशांत सिंह राजपूत इसी घर में रहा करते थे, तब इस घर का किराया 4.5 लाख रुपये बताया जाता था। सुशांत की आत्महत्या के बाद एक लम्बे समय से यह घर खाली है और यहां कोई भी किराये पर नहीं खरीद रहा था।


Click it and Unblock the Notifications