अदा शर्मा ने पोस्ट की Braless तस्वीर - बप्पी दा से की तुलना, फूटा फैन्स का गुस्सा
कभी कभी हम यूं ही बिना सोचे समझे अपने सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट कर देते हैं और हमने कुछ गलत किया इसका हमें एहसास भी नहीं होता है। ऐसा ही कुछ किया एक्ट्रेस अदा शर्मा ने जिन्होंने बप्पी लहरी के ढेरों फैन्स के दिल को अनजाने में चोट पहुंचा दी। बप्पी लहरी के फैन्स अभी भी उनके निधन के शोक से उबर नहीं पाए हैं।
इस बीच अदा खान ने अपने फेसबुक पेज पर अपनी एक तस्वीर शेयर की जिसमें वो ढेर सारे सोने के गहने पहनी हुई हैं। साथ ही उन्होंने बप्पी लहरी की तस्वीर शेयर करते हुए पूछा - कौन बेहतर लग रहा है?

अदा के इस गैर ज़िम्मेदाराना और असंवेदनशील पोस्ट पर फैन्स का गुस्सा फूट पड़ा। कुछ ने उनके पहनावे पर कमेंट किया तो कुछ ने उनके पालन पोषण तक पर कमेंट कर दिया। फैन्स ने लिखा कि कम से कम एक ही समुदाय के होने के नाते ही वो बप्पी दा को सम्मान दे देतीं।

लोगों ने जमकर लगाई क्लास
लोगों ने अदा शर्मा को खरी खोटी सुनाते हुए उनसे पूछा कि क्या फिल्म इंडस्ट्री से होने के बावजूद उन्हें ये शोभा देता है कि अपने समाज के किसी सम्मानित व्यक्ति के निधन के बाद वो इस तरह का मज़ेदार पोस्ट करें? हालांकि ये पहली बार नहीं है जब किसी बॉलीवुड हस्ती को किसी के निधन पर दुखी ना होने के लिए और उनकी शोक सभाओं पर हंसने - मुस्कुराने के लिए लोगों ने जमकर उनकी क्लास लगाई हो।

अभिषेक बच्चन
श्वेता बच्चन के ससुर राजन नंदा की मौत के बाद अभिषेक बच्चन उन्हें श्रद्धांजलि देने दिल्ली पहुंचे थे जहां से उनकी ये तस्वीर वायरल हो गई और लोगों ने अभिषेक की जमकर आलोचना की थी। लोगों ने उनसे ये तक पूछ डाला था कि क्या वो शोक सभा में श्रद्धांजलि देने पहुंचे हैं या फिर उन्हें लग रहा है कि ये कोई रीयूनियन पार्टी है।

करीना कपूर खान
मनीष मल्होत्रा के पिता के निधन पर करीना कपूर खान और जया बच्चन उन्हें सांत्वना देने पहुंची थीं। लेकिन इस जगह से करीना की एक तस्वीर वायरल हो गई थी जहां वो जया बच्चन से हंस कर मिल रही थी। और उन्हें इस बात के लिए आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा था। हालांकि यहां से जया बच्चन का एक वीडियो वायरल हुआ था जहां वो मीडिया को डांटती दिखाई दी थीं कि क्या किसी की शोक सभा भी तस्वीरें खींचने की जगह है?

जैकलीन फर्नांडीज़
जैकलीन फर्नांडीज़ की ये तस्वीर काफी ज़्यादा नफरत का शिकार बनी थी। ये तस्वीर, श्रीदेवी के अंतिम संस्कार थी जहां जैकलीन फर्नांडीज़ अपनी चुन्नी संभालती और मुस्कुराती दिखाई दे गई थीं। श्रीदेवी के अचानक मौत से फैन्स स्तब्ध और जिस तरह वो गईं उसे लेकर हर किसी के दिल में एक टीस थी जिसका गुस्सा फैन्स ने जैकलीन पर उतारा था।

करण जौहर - रानी मुखर्जी - आमिर खान - अयान मुखर्जी
रणबीर कपूर, करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर, रिद्धिमा कपूर साहनी की दादी कृष्णा राज कपूर के निधन पर रानी मुखर्जी, आमिर खान, करण जौहर और अयान मुखर्जी, बातों में मशगूल नज़र आए थे। ये तस्वीर चर्चा का विषय बन गई थी और सोशल मीडिया पर इन सितारों की जमकर आलोचना हुई थि कि जगह, वक्त और माहौल तो देखा जाता है!

करीना कपूर खान - अनिल कपूर
हालांकि, इसी शोक सभा से अनिल कपूर की ये मुस्कुराती हुई तस्वीर भी वायरल हुई थी जिसके बाद अनिल कपूर की भी कड़ी आलोचना की गई थी। अनिल कपूर, राज कपूर के परिवार के काफी करीबी हैं। अनिल कपूर के पिता, राज कपूर के मैनेजर थे और अनिल कपूर के बचपन में दोनों परिवार साथ रहते थे।

करण जौहर
करण जौहर ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट डाला था कि वो टूट चुके हैं क्योंकि उन्हें पता था कि सुशांत को मदद की ज़रूरत है लेकिन वो उनकी मदद नहीं कर पाए। इसके कुछ समय बाद ही वो नीतू कपूर के जन्मदिन की पार्टी में दिखे जिसके बाद लोगों ने उन्हें नकली कह कर उनकी आलोचना की। लोगों ने यहां तक कह दिया कि शायद सुशांत के जाने का ग़म करण जौहर पार्टियां करके भुला रहे हैं। हालांकि, सुशांत का निधन, 14 जून को हुआ था और नीतू कपूर का जन्मदिन 9 जुलाई को था।

नीतू कपूर और कपूर परिवार
वहीं नीतू कपूर का जन्मदिन एक बार फिर से आलोचनाओं का शिकार हो गया जब दिलीप कुमार के निधन के दिन ही पूरा कपूर परिवार एक साथ इकट्ठा होकर नीतू कपूर के जन्मदिन की पार्टी करता दिखा। इस पार्टी की तस्वीरें काफी वायरल हुईं। दिलीप कुमार और राज कपूर बचपन के दोस्त थे और दोनों परिवार एक दूसरे के काफी करीब हैं। इसलिए लोगों ने कपूर परिवार पर सवाल उठाते हुए पूछा कि क्या उन्हें इतने करीबी दोस्त के जाने का ज़रा भी दुख नहीं है।

करीना कपूर खान
ऋषि कपूर के निधन के दो दिन बाद, करीना कपूर खान ने अपने इंस्टाग्राम पर तैमूर की ये प्यारी सी तस्वीर शेयर कर दी। बस इसके बाद पूरा सोशल मीडिया करीना कपूर खान पर टूट पड़ा। लोगों ने उनसे यहां तक पूछा कि क्या उन्हें ऋषि कपूर के जाने के ज़रा भी दुख है? हालांकि उससे पहले, करीना कपूर खान पूरे समय कपूर परिवार और नीतू कपूर के साथ थीं लेकिन सोशल मीडिया पर अपने बेटे की तस्वीर डालने पर लोगों ने उन्हें Judge किया।

करण जौहर
करण जौहर ने एक इंटरव्यू में अपने शो The Fabulous Lives Of Bollywood Wives के बारे में बात करते हुए कह डाला कि इस शो का आईडिया उन्हें एक शोक सभा में जाते समय आया। करण ने बताया कि वो नीलम, सीमा, महीप और भावना के साथ एक दोस्त के पिता की शोक सभा में जा रहे थे लेकिन फ्लाईट में वो सब अपने कपड़ों से लेकर लुक तक के बारे में बात कर रही थीं जिसे सुनकर करण जौहर को बड़ी हंसी आई और उन्होंने इन चारों पर ये रियलिटी सीरीज़ बनाने की सोची।

नीसा देवगन
अजय देवगन की बेटी नीसा देवगन को अपने दादा जी के निधन के एक दिन बाद सैलून के बाहर देखते ही इंटरनेट उन पर टूट पड़ा था। लोगों ने नीसा को जमकर ट्रोल किया और लिखा कि आज कल के बच्चे अपने बुज़ुर्गों की ना इज़्जत करते हैं और ना ही उनके अंदर भावनाएं हैं। कुछ ने, वीरू देवगन के अंतिम संस्कार पर दुखी होतीं नीसा की एक तस्वीर तक को फेक कहा। बाद में इस मामले पर टिप्पणी करते हुए अजय देवगन ने इस तरह की बातों के बेहद असंवेदनशील बताया और कहा कि वो एक बच्ची है और उसका मन बदलने के लिए उसे वहां भेजा गया था।

महिमा चौधरी
राज कौशल के निधन के बाद महिमा चौधरी उसी दिन अपनी बेटी के साथ क्लिक की गईं। महिमा ने भी कैमरे के सामने काफी पोज़ दिए। इसके बाद उनसे राज कौशल के बारे में पूछा गया तो महिमा ने बताया कि राज उनके कितने खास दोस्त थे और वो जल्दी ही मंदिरा के घर जाएंगी। महिमा ने राज और अपनी पुरानी एक तस्वीर भी कैमरों को दिखाते हुए कहा कि मैं अपनी DP बदल कर यही लगाऊंगी। इन बयानों के बाद महिमा चौधरी को असंवेदनशील कहते हुए उनकी आलोचना की गई।

निक्की तंबोली
अपने भाई के निधन के बाद खतरों के खिलाड़ी की शूटिंग के लिए विदेश जाने के फैसले पर बिग बॉस स्टार निक्की तंबोली को काफी आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा। निक्की को एक पोस्ट डालकर सफाई देनी पड़ी कि उनके इस फैसले के पीछे उनके भाई की खुशी और उनके प्रोफेशनल कारण है। निक्की एक करार के तहत प्रतिबद्ध थीं जिसे वो नहीं तोड़ना चाहती थीं।


Click it and Unblock the Notifications











