..................... Adah sharma is back soon on silver screen | एकबार फिर से अपनी अदाकारी के जलवे बिखेरेंगी ' अदा शर्मा ' - Hindi Filmibeat

एकबार फिर से अपनी अदाकारी के जलवे बिखेरेंगी ' अदा शर्मा '

Adah Sharma
विक्रम भट्ट की फिल्म ' 1920 ' के जरिए बॉलीवुड में अपना पहला कदम रखने वाली अदाकारा अदा शर्मा एक बार फिर से अपनी अदाओं के जलवें बिखेरने आ रहीं है। इनकी अगली फिल्म भी थ्रीलर और हॉरर से भरी है जिसका नाम ' फिर ' है।

इनका कहना है कि वो ऐसी फिल्में करना चाहती थी जो उनपर ही केंद्रित हो। मेरी पहली फिल्म 1920 भी कुछ ऐसी ही फिल्म थी। मैं इस मामले में काफी भाग्यशाली हूं की एकबार फिर मुझे अपनी अदाकारी दिखाने का मौका मिल रहा है। इस फिल्म इंडस्ट्री में आज भी कुछ ऐसे लोग है जो पिछले 10 साल से जमे हुए है लेकिन उन्हें चांस नहीं मिल पाता कि वह पर्दे पर आ सके। इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि ये मुवी भी कुछ-कुछ पहली फिल्म की तरह सुपरनेचुरल थ्रील से भरी फिल्म है।

आपको याद होगा कि अदा की पहली फिल्म में उनके साथ रजनीश दुग्गल जो अदा के पति के किरदार में थे। 2008 में आई इस फिल्म की कहानी इस जोड़े के आस पास ही घुमती रहती है। जो कि 1920 में बने एक मकान में रहते थे और किस तरह एक बुरी आत्मा उनकी ज़िंदगी दुश्वार कर देती है।

अपनी दूसरी पारी में भी वो रजनीश के साथ ही है। इस फिल्म में इनके साथ रोशनी चोपड़ा भी दिखाई देंगी। इस फिल्म में अदा का नाम दिशा है जो आगे चल कर रजनीश की मदद करती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X