Adah Sharma ने क्यों कहा- 'जाओ जाकर गुफाओं में रहो, जानवरों को मारो और खा जाओ'

Adah Sharma

Adah Sharma On Non Vegeterian: एक्ट्रेस अदा शर्मा हमेशा से ही अपनी राय रखने के लिए चर्चा में रही हैं। हाल ही में उन्होंने पेटा इंडिया के नए विज्ञापन अभियान में शाकाहारियों और मांसाहारियों के बीच चल रही बहस के बारे में बात की।

अदा शर्मा बचपन से ही शाकाहारी रही हैं। वह अक्सर अपने फैंस से मांस खाने से बचने के लिए कहती रही हैं। हाल ही में उनसे नॉन वेजिटेरियन लोगों की फूड चेन के बारे में दिए जाने वाले तर्क के बारे में पूछा गया कि होमो सेपियंस के समय से लेकर दो पैरों वाले मनुष्य के चलने तक, तब से लोग शिकार कर रहे हैं, तो शुरू से ही नॉनवेज खाने की नैचुरल प्रैक्टिस के बारे में उनका क्या कहना है ।

इस पर एक्ट्रेस ने कहा, "मुझे लगता है कि यह बिल्कुल सही है। लेकिन गुफाओं के लोगों की तरह मैं कहूंगी कि आप अपनी गाड़ी में मत बैठो, आप गुफा में रहो और खुद अपना जानवर मार के खा लो। अगर आप शिकार कर रहे हैं, तो पेड़ के नीचे अपने खुद के पाषाण युग के हथियार बनाओ। यदि आपको कोई शेर या भालू मिल जाए, जो भी जानवर आप उस समय पाषाण युग में खाते हैं, तो आप उसे कच्चा या भुना हुआ खा सकते हैं।"

अदा ने आगे कहा कि अगर मांसाहारी लोग गुफा कल्चर को फॉलो करना चाहते हैं, तो वे पूरी प्रक्रिया शुरू से शुरू कर सकते हैं, ना कि अपनी एसी कारों में बैठकर अपने भोजन का आनंद ले सकते हैं।

एक्ट्रेस ने आगे कहा- "ये अलग बात है, अब अगर मैं नॉनवेज खाना चाहूं तो कोई पका रहा है, कोई पकड़ रहा है, कोई मार रहा है, कोई खून साफ ​​कर रहा है, कोई प्लेट में सजाकर परोस रहा है। इसलिए अगर आप पाषाण युग की तरह जीना चाहते हैं, तो आपको गुफा में रहना चाहिए, आप चाकू-कांटे लेकर एसी रेस्तरां में नहीं बैठ सकते।"

वर्कफ्रंट की बात करें तो अदा फिल्म 'द गेम ऑफ गिरगिट' में गायत्री भार्गव की भूमिका निभाएंगी। यह गेम ऐप ब्लू व्हेल पर आधारित है, जिसमें कई सारे टास्क होते हैं जो अंत खुद को नुकसान पहुंचाने या किसी और को नुकसान पहुंचाने की ओर ले जाते हैं। एक बार जब कोई काम पूरा हो जाता है तो उसके बाद कोई रास्ता नहीं बचता। इस फिल्म में श्रेयस तलपड़े और नंदिनी रैटली भी हैं। इसका डायरेक्शन विशाल पंड्या ने किया है और इसका प्रोडक्शन गंधार फिल्म्स एंड स्टूडियो प्राइवेट लिमिटेड ने किया है।

More from Filmibeat

Read more about: adah sharma
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X