Adah Sharma Video: अदा शर्मा ने पहनी 15 रुपये की साड़ी, हैरान लोग बोले- मीशो का बाप आया है मार्केट में..

Adha Sharma 15 Rupees Saree

Adah Sharma 15 Rupees Saree: बॉलीवुड अभिनेत्री अदा शर्मा 'द केरला स्टोरी' और 'बस्तर: द नक्सल स्टोरी' में अपनी इंटेंस एक्टिंग से सभी का दिल जीत चुकी हैं। इसके साथ ही ये हसीना अपने बिंदास फैशन सेंस को लेकर भी काफी पसंद की जाती है। अब एक बार फिर से अदा शर्मा ने अपने लुक के साथ ऐसा एक्सपेरिमेंट किया है जो कि टॉक ऑफ द टाउन बना हुआ है।

अदा शर्मा को हाल ही में पैपराजी ने मुंबई में स्पॉट किया। इस दौरान हसीना साड़ी पहने काफी एलिगेंट लुक में दिखाई दे रही थी। हालांकि अदा शर्मा की इस साड़ी की कीमत ने हर किसी को हौरान कर दिया है। दरअसल, अदा शर्मा की ये साड़ी सिर्फ और सिर्फ 15 रुपये की है। ये कीमत सुनकर हर किसी के दिमाग में मीशो जैसी साइट आ रही होगी। लेकिन आपको बता दें कि अदा ने ये साड़ी ऐसी किसी भी जगह से नहीं खरीदी है।

अदा शर्मा ने खुद इस साड़ी की कीमत बताई है, एक बार तो तो पैपराजी को कभी इस कीमत पर यकीन नहीं हो रहा था। ऐसे में अदा ने फिर बताया कि ये साड़ी उनकी नानी की है। अदा की नानी ने इस साड़ी को अपने गुजरे जमाने में 15 रुपये में खरीदा था। अदा शर्मा ने अपनी नानी की साड़ी को कस्टमाइज्ड ब्लाउज के साथ कैरी किया था। एक्ट्रेस का ये लुक किसी डिजाइनर के लुक को टक्कर दे रहा था।

इसके साथ ही आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब अदा अपनी दादी-नानी की साड़ी के साथ ऐसा एक्सपेरिमेंट करती दिखाई दी है। बल्कि इससे पहले भी अदा अपनी दादी की साड़ी पहने एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई थीं। ऐसे में ये कहना गलत नहीं है कि अदा अपनी विरासत और बड़ों के प्यार को साथ लेकर चलती हैं।

अदा शर्मा 'द केरला स्टोरी' के बाद अब 'बस्तर: द नक्सल स्टोरी' में नजर आने वाली है। अदा शर्मा की 'बस्‍तर' का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। एक्ट्रेस अदा शर्मा अपने लुक्स के कारण हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। वहीं एृक बार फिर एक्ट्रेस को एयरपोर्ट पर नए अंदाज में देखा गया है। अदा शर्मा एयरपोर्ट पर अपनी दादी की साड़ी में स्पॉट की गई जहां उन्होंने पैपराजी के सामने जबरदस्त पोज देते हुए। दादी की साड़ी के बारे में कुछ खास बातें भी बताई। सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो रहा है। 'द केरला स्टोरी' के बाद से अदा के करियर ने एक नया मोड़ ले लिया है।

बॉलीवुड ही नहीं साउथ में भी अपनी अलग पहचान बना चुकी अदा शर्मा किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस इन दिनों 'केरल स्‍टोरी' के बाद अपनी अपकमिंग फिल्म 'बस्‍तर' को लेकर चर्चा में बनी हुई है। इस बीच अदा शर्मा को एयरपोर्ट पर अपनी दादी की साड़ी में स्पॉट किया गया। एक्ट्रेस ने अपने लुक को बहुत ही सिंपल रखा था। इस वीडियो को देखने के बाद लोग एक्ट्रेस की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Read more about: adah sharma bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X