Adah Sharma: 'द केरल स्टोरी' के चलते अदा शर्मा ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, बनी नंबर वन एक्ट्रेस

Adah Sharma

Adah Sharma: कुछ दिनों पहले रिलीज हुई बहुचर्चित फिल्म द केरल स्टोरी फेम बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा ने अपनी इस फिल्म के चलते सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। तमाम विवादों के बावजूद अभिनेत्री अदा शर्मा की फिल्म 'द केरल स्टोरी' बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। महिला प्रधान फिल्मों में अदा शर्मा की फिल्म इस वक्त सबसे आगे है।

दरअसल बात ऐसी है कि, अगर हम महिला प्रधान फिल्मों की बात करे तो यह फिल्म द केरल स्टोरी कंगना रणौत की 'तनु वेड्स रिटर्न्स' और आलिया भट्ट की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' का भी रिकार्ड तोड़कर आगे बढ़ गई है।

अभिनेत्री कंगना रणौत की फिल्म 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' का लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 150.8 करोड़ रुपये रहा है। अदा शर्मा की फिल्म महज 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 156.69 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है।

वहीं इस मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' भी अदा शर्मा की फिल्म से पीछे रह गई। अभिनेत्री आलिया भट्ट की 'गंगूबाई काठियावाड़ी' का लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 129.10 करोड़ रुपये रहा है।

फिल्म 'द केरल स्टोरी' ने जहां 12 दिन में 156.69 करोड़ रुपये की कमाई की, जो कि एक बहुत बड़ी सफलता मानी जा रही है। माना जा रहा है कि 'द केरल स्टोरी' बॉक्स ऑफिस पर अपनी कामयाबी का परचम लहराते हुए और भी कमाई कर सकती है।

बुधवार को मुंबई में आयोजित इस फिल्म के प्रेस कांफ्रेंस के दौरान अदा शर्मा भी इसी के चलते काफी उत्साहित नजर आ रही थीं। अभिनेत्री अदा शर्मा ने कहा, एक एक्टर के तौर पर फिल्म की बॉक्स ऑफिस कलेक्शन देखकर खुशी तो होती ही है। लेकिन सबसे ज्यादा मुझे खुशी इस फिल्म में काम करके हुई।

आगे अदा शर्मा ने कहा, इस फिल्म की शूटिंग से पहले मुझे केरल में हो रहे धर्मांतरण के बारे में ज्यादा नहीं पता था, लेकिन इस फिल्म की शूटिंग के दौरान इस बारे में काफी कुछ जानने का मौका मिला। यह एक ऐसा ज्वलंत मुद्दा है जिसके बारे में देश के हर नागरिक को जानना चाहिए। गौरतलब है, फिल्मों को लेकर बहुत सारा विवाद चला है, और अभी भी चल रहा है परंतु दर्शक फिल्म को काफी पसंद कर रहे हैं।

Read more about: adah sharma the kerala story
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X