..................... Ad Guru Prahlad Kakkar speaks on Aryan Khan drugs case and Shahrukh khan! 'ये लोग कंगना को नहीं बल्कि शाहरुख और ऋतिक को चुनेंगे' - Hindi Filmibeat

'ये लोग कंगना को नहीं बल्कि शाहरुख और ऋतिक को चुनेंगे', आर्यन की गिरफ्तारी पर भड़के एड गुरु!

इस वक्त शाहरुख खान के बेटे आर्यन को लेकर लगातार लोगों के विचार सामने आ रहे हैं और लोग अपनी बातें रख रहे हैँ। हाल ही में विज्ञापन फिल्म गुरु और निर्माता प्रह्लाद कक्कड़ ने भी अपने बात कही है। प्रहलाद कक्कड़ वो शख्स हैं जिन्होने विज्ञापन की दुनिया में अपना अलग नाम बनाया है। हाल ही में उन्होने ईटाइम्स के साथ बातचीत करते हुए इस बात पर अपनी राय रखी है। प्रहलाद का कहना था कि..

"आर्यन 23 साल का एक जवान बच्चा है। वह कोई कम उम्र का लड़का नहीं है। आर्यन से अगर समस्या है तो आर्यन से ही होनी चाहिए। अगर आपको उसके पिता से समस्या है, तो आपको हर आरोपी के पिता के साथ समस्या होनी चाहिए। लेकिन इस वक्त लोग केवल आर्यन के पिता के बारे में ही क्यों बात कर रहे हैं?

shahrukh khan, aryan khan, शाहरुख खान, आर्यन खान

इस मामले में करीब 1 दर्जन लोग गिरफ्तार हुए लेकिन सिर्फ आर्यन के पिता की ही चर्चा क्यों हैं?'' इसके अलावा उन्होने कहा कि.. "आर्यन को सिर्फ इसलिए टारगेट किया जा रहा है क्योंकि वो शाहरुख खान का बेटा है।

जबकि ये भी साफ हो गया था कि इस बात का कोई सबूत नहीं है कि वह अपने साथ कुछ भी ले गया था। उसके फोन को चेक कर रहे हैं, लोगों को ये बता रहे हैं कि वो अंतर्राष्ट्रीय ड्रग कार्टेल में शामिल है। क्या बकवास है!"

प्रहलाद कक्कड़ ने ये भी कहा कि.. ''ऐसे लोग कंगना को नहीं चुनते हैं, ये लोग शाहरुख खान और ऋतिक रोशन को चुनते हैँ।'' प्रहलाद कक्कड़ ने इसके अलावा भी काफी कुछ कहा है जो कि खबरों में छाया है। इससे इतना तो तय है कि विज्ञापन गुरु इस गिरफ्तारी से नाराज हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X