इन अभिनेत्रियों ने आईटम सांग से वापसी कर मचायी धूम
मुंबई। बॉलीवुड की अभिनेत्रियों के बारे में अभी तक यह धारणा थी कि शादी के बाद उनका करिअर खत्म हो जाता है पर अब ये बातें गलत साबित हो रही हैं। कई अभिनेत्रियों ने न सिर्फ फिल्मों में वापसी ही की बल्कि अपनी एक्टिंग और फिटनेस से जता दिया कि वह आज की अभिनेत्रियों से किसी भी मायने में कम नहीं हैं। फिल्मों में उनकी वापसी आइटम सांग से करना उनके लिए आसान हो गया है, जिससे कि वह कुछ ही समय में चर्चा में आ जाती हैं।
अभी हाल ही में ऐसी इच्छा जताई है अभिनेत्री काजोल ने। उन्होने एक इंटरव्यू में कहा है कि वह फिल्मों में वापसी करना चाहती हैं लेकिन किसी आइटम सांग के द्वारा। बताया जा रहा है कि वह अपने पति अजय देवगन के प्रोडक्शन में बन रही फिल्म में लीड रोल तो कर ही रही हैं साथ ही एक आइटम सांग भी कर रही हैं। काजोल का कहना है कि वह अब ऐसे रोल करना चाहती हैं, जैसे उन्होने पहले कभी न किया हो।
काजोल के अलावा अभी मातृत्व सुख पाने वाली खूबसूरत अभिनेत्री ऐश्वर्या राय के बारे में भी कहा जा रहा है कि वह संजय लीला भंसाली की फिल्म में आइटम सांग कर फिल्मों में वापसी कर रही हैं। ऐश्वर्या की वापसी का भी दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। वहीं माधुरी दीक्षित ने भी अयान मुखर्जी की फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' में 'आगरा में घाघरा' गाने से धूम मचा दी। इन दिनों वह शो 'झलक दिखला जा' में जज भी हैं।
तस्वीरों में देखें किन अभिनेत्रियों के करिअर को आइटम सांग ने संवारा-


Click it and Unblock the Notifications











