क्रेडिट छिनने का डर नहीं लगता है: इमरान हाशमी
मुंबई। अभी पिछले शुक्रवार रिलीज हुई फिल्म 'एक थी डायन' के मुख्य अभिनेता इमरान हाशमी का कहना है कि मैं अपने किसी भी सहकलाकार से कम्पीट नहीं करता हूं। मेरा तो मानना है कि फिल्म में कल्कि कोचलीन, हुमा कुरैशी और कोंकणा सेन शर्मा ने मुझसे भी अच्छा काम किया है। यह फिल्म विशाल भारद्वाज और एकता कपूर के को-प्रोडक्शन में बनायी गयी थी।
फिल्म में इमरान हाशमी ने एक जादूगर की भूमिका निभाई है। यह पूछे जाने पर कि तीन अभिनेत्रियों के साथ आने पर फिल्म में उनकी परफार्मेंस छिप जायेगी पर इमरान ने कहा कि ऐसा नहीं होगा। मुझे इस बात का कोई डर नहीं है क्योंकि हम एक टीम के रूप में काम करते हैं, इसलिए मेरा किसी से कम्पटीशन नहीं है। इमरान इसके पहले मर्डर 2, जन्नत 2, द डर्टी पिक्चर और राज 3 में आ चुके हैं और एक इंटरनेशनल प्रोजेक्ट भी कर रहे हैं।
'एक थी डायन' के बारे में इमरान का कहना है कि मैं खुश हूं कि लोगों ने फिल्म को पसंद किया। कुछ लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए यह भी कहा है कि यह फिल्म 'बॉलीवुड की अब तक की सबसे अच्छी हॉरर फिल्म थी। इमरान का कहना है कि अब उनकी नजर फिल्म के कलेक्शन पर है। पूरी टीम ने इस पर कड़ी मेहनत की है।


Click it and Unblock the Notifications












