जीनत अमान ने बिजनेसमैन पर लगाया रेप और धोखाधड़ी का आरोप, गिरफ्तार हुआ आरोपी

Recommended Video

Zeenat Aman files RAPE charges against THIS businessman | FilmiBeat

बॉलीवुड की लिजेंड्री एक्ट्रेसेस में शामिल जीनत अमान इन दिनो एक केस को लेकर चर्चा में चल रही रही है। बता दें कि उन्होने एक बिजनेसमैन के ऊपर रेप, धोखाधड़ी और जालसाजी का आरोप लगाया है। उसके पुलिस ने उस आरोपी को गिरफ्त में ले लिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक अभिनेत्री ने जुहू पुलिस स्टेशन में गुरुवार की रात को आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद से पुलिस उसको हिरासत में ले लिया था। पुलिस प्रवक्ता देवराज का कहना है कि इस मामले की जांच के आदेश है और जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है।

zeenat aman, जीनत अमान

पुलिस ने इस मामले को काफी गंभीरता से लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक हिरासत में लिए गए आरोपी का नाम सरफराज मोहम्मद है और उसको अमन खन्ना के नाम से भी जाना जाता है।

पुलिस का कहना है कि देर रात जब उनके पास इस बात की कंप्लेन आई तो उसको तुरंत मुंबई वर्सोवा इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया था और आरोपी अब 28 मार्च तक पुलिस की हिरासत में रहेगा।

बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब जीनत अमान इस शख्स के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई हो बल्कि बीते कुछ महीनो में ये दोबारा शिकायत का मामला सामने आया है। अभिनेत्री के आरोप है कि उसने आरोपी को बिजनेस के लिए अपने गहने दिए थे पर उसने इसको लौटाने से मना कर दिया।

जीनत अमान ने बताया कि ये 2011 से 2015 के बीच का मामला है। इसके अलावा भी जीनत ने इसके खिलाफ कई सारे गंभीरा आरोप लगाए है। जीनत का आरोप है कि उन गहनों के बदले वो उनको सरकारी फ्लैट दिलाने की बात कर रहा था जिसके दस्तावेज फर्जी थे और उसने नकली निकाहनामा भी दिखाया और इसी बात को लेकर डराता धमकाता था और दुष्कर्म करता था।

बता दें कि उसके खिलाफ कई धाराएं लगाई गई और मामले की जांच बाद ही कोई फैसला होगा फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। जीनत अमान उन अभिनेत्रियों में से है जिन्होने हिंदी फिल्म को एक से बढकर एक फिल्में दी है और लोगों को एंटरटेन किया है।

कई फिल्मों अमिताभ बच्चन के साथ नजर आने वाली अभिनेत्री इन दिनो मुसीबत से गुजर रही है। हालांकि जीनत के शिकायत के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई और आरोपी बिजनेसमैन से पूछताछ कर रही है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X