मुझे फैटरीना कहते हैं लोग, कैटरीना कैफ की हमशक्ल बोलकर बॅाडी शेमिंग करते हैं- जरीन खान का दर्द
बॅालीवुड एक्ट्रेस जरीन खान ने काफी समय पहले फिल्मों में कदम रख लिया। हालांकि फिल्मों के लिहाज से उनका सफर उनकी उम्मीद से काफी कम रहा है। सलमान खान के साथ वीर में डेब्यू करने के बाद जरीन खान को लोकप्रियता और कई फिल्मों के प्रस्ताव भी मिले। लेकिन इस बीच जरीन खान के नाम के साथ कैटरीना कैफ का हमशक्ल होने का दर्द भी जरीन को मिला।
ऐसे में कैटरीना की हमशक्ल बोलकर मेकर्स उनसे दूरी बना लेते थे। बढ़ते वजन के कारण जरीन खान को बॅाडी शेमिंग का भी शिकार होना पड़ा।आलम तो ये हुआ कि एक वक्त के बाद उन्हें फैटरीना बुलाया जाने लगा। ऐसे में जरीन खान को बॅालीवुड से थोड़ी खुशी और ढेर सारा गम मिला है।

जरीन खान ने फिल्म इंडस्ट्री में आने के बाद अपने सफर के बारे में खुलकर बात की। हाल ही में एक न्यूज वेबसाइट को दिए गए इंटरव्यू में जरीन खान ने बताया कि एक्टर बनने की उनकी कोई योजना नहीं थी। जो इंडस्ट्री से मिला उन्हें उसकी भी उम्मीद नहीं थी। जरीन ने ये भी बताया कि अहसास हुआ कि मैं खुद को ऐसे टॅार्चर कर रही हूं। मैं एक मजबूत महिला हूं और मुझे खुद को किसी से कंपेयर करने की जरूरत नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications











