The Kerala Story: द केरल स्टोरी फिल्म करने के बाद एक्ट्रेस योगिता बिहानी को छलका दर्द, बताई पिता की हालत

The Kerala Story,

The Kerala Story: कुछ दिनों पहले रिलीज हुई फिल्म 'द केरल स्टोरी' लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है, कभी विवाद के चलते, तो कभी किसी बयान के चलते और कभी फिल्म की स्टारकास्ट के चलते। इसी सबके बीच में फिल्म में लीड रोल में नजर आने वाली एक्ट्रेस योगिता बिहानी ने अपना दर्द बयां करते हुए अपने पिता को लेकर बात की है।

दरअसल बात ऐसी है कि, फिल्म 'द केरल स्टोरी' इन दिनों जबर्दस्त चर्चा में है। 5 मई को रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धुआं उड़ा रही है। दर्शको से फिल्म को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है, मगर दूसरी तरफ एक तबका शुरुआत से इस फिल्म के विरोध में जुटा है।

इस बीच योगिता ने खुलासा किया कि 'द केरल स्टोरी' को लेकर हो रहे विवाद को लेकर उनके पिता डरे हुए हैं। एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान योगिता बिहानी ने कहा, 'हमने बड़ी ईमानदारी से इस फिल्म को बनाया है। हमारे लिए यह फिल्म एक कॉलेज प्रोजेक्ट की तरह थी, जिस पर हमने पूरे समर्पण के साथ काम किया और फिर सबमिट कर दिया। हमें पता नहीं था कि यह होगा। हम सब हैरान थे कि यह फिल्म लोगों को इतना पसंद आ रही है और हम हर दिन हैरान हो रहे हैं। हम सोच रहे है कि अच्छा यह भी हो सकता है।'

उन्होंने आगे कहा, 'इस विवाद के चलते मेरे पिता डरे हुए हैं। वह मुझसे पूछते हैं कि तुम आराम से घर जा रही हो ना? वह थोड़े डरे हुए हैं और मैं उन्हें अच्छी चीजें बताती हूं। मैं उन्हें विश्वास दिलाती हूं कि सबकुछ ठीक चल रहा है। मैं उन्हें और नहीं डरा सकती। उन्हें मैं उतना ही बताती हूं और वह मुझ पर भरोसा करते हैं।'

खैर फिल्म को लेकर माहौल तो थोड़ा गर्म है ही इस बात से कोई अंजान नहीं है। बता दें कि आज 'द केरल स्टोरी' की रिलीज को आठ दिन पूरे हो गए हैं। यह फिल्म पांच मई को रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म अच्छा खासा कलेक्शन कर रही है और तेजी से 100 करोड़ क्लब में शामिल होने की तरफ बढ़ रही है।

More from Filmibeat

Read more about: the kerala story yogita bihani
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X