OMg! अक्षय कुमार- सलमान के साथ काम कर चुकी एक्ट्रेस सेक्स रैकेट में गिरफ्तार

[बॉलीवुड न्यूज] गोवा पुलिस ने पणजी में एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। बता दें, इस रैकेट के साथ एक बॉलीवुड एक्ट्रेस के गिरफ्तार होने की खबर भी आई है। लेकिन आश्चर्य की बात है कि यह एक्ट्रेस सलमान खान और अक्षय कुमार जैसे एक्टर्स के साथ भी काम कर चुकी हैं।

salman khan

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने मुंबई में रहने वाली 30 साल की आयशा सईद को भी गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आयशा ही इस सेक्स रैकेट की मास्टरमाइंड और मुख्य दलाल हैं।

पुलिस ने बताया कि आयशा ने गिरफ्तार हुई एक्ट्रेस के लिए 3 लाख रूपए की डिमांड की थी, जिसका 50 प्रतिशत एडवांस दे दिया गया था। पुलिस ने एक एनजीओ की मदद से शाम 3.30 बजे होटल में छापा मारी। जहां आयशा और ये एक्ट्रेस गिफ्तार हुए। यह एक्ट्रेस बॉलीवुड के साथ कुछ तेलुगु फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।

'कुछ भी करने' की शर्त पर मिली एक्ट्रेस को बॉलीवुड फिल्म!

बॉलीवुड फिल्मों में इन्हें 'दबंग' और अक्षय कुमार की 'ओह माई गॉड' जैसी हिट फिल्मों में देखा गया है। इस अनाम एक्ट्रेस की मां ने जमानत के लिए अर्जी भी दे दी है। और उन्होंने अपनी बेटी को निर्दोष बताया है। उन्हों कहा कि, उनकी बेटी को किसी लड़की ने गोवा में ऑडिशन के लिए बुलाया था।

बहरहाल, सच्चाई क्या है, यह तो पुलिस पता लगा ही लेगी, लेकिन इतना जाहिर है कि फिल्म इंडस्ट्री की चकाचौंध भरी दुनिया जितनी हसीन दिखती है, अंदर से उतनी ही खोखली और बेरंग है।

विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X