PROMOTION:ये एक्ट्रेस आधी रात के बाद केवल आदमियों से करेंगी बातें
विशेष फिल्म्स की आने वाली फिल्म खामोशियां कई मायने में खास होती जा रही है। पहले तो इस फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं टीवी की दुनिया के सुपरस्टार गुरमीत चौधरी। इसी के साथ फिल्म में सपना पब्बी और अली फज़ल भी मुख्य किरदार में है। फिल्म एक इरॉटिक थ्रिलर है और इसके ट्रेलर और गाने गोनों ने ही दर्शकों को बांधा है।

अब फिल्म का प्रमोशन बहुत ही यूनीक तरीके से होने जा रहा है। फिल्म की एक्ट्रेस सपना पब्बी जो कि इस फिल्म से डेब्यू करने जा रही हैं, आधी रात के बाद आदमियों से फोन पर बात करेंगी। ये प्लान लेकर आए हैं फिल्म के डायरेक्टर करन दर्रा। उनकी माने तो यह प्रमोशन फिल्म की थीम के साथ बिल्कुल सटीक बैठता है।
लेकिन एहतियात के साथ सारे सवाल फिल्टर किये जाएंगे जिससे कि बातचीत अश्लील और अमर्यादित ना हो। इस फिल्म में सपना का किरदार एक ऐसी महिला का है जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है और उन्हें अपने जाल में फंसाती जाती है। इसी के तहत डायरेक्टर इस आइडिया के साथ आए कि क्यों ना सपना को केवल आदमियों से चैट कराई जाए।
हालांकि इस चैट को रेडियो के ज़रिए कराया जाएगा। करन दर्रा की मानें तो यह बहुत ही बोल्ड और इंटेरेस्टिंग होगा। जहां मस्ती के साथ छेड़छाड़ भी होगी लेकिन सब कुछ एक लिमिट के अंदर। पूरी टीम इस टास्क के लिए बहुत ज़्यादा एक्साइटेड है।


Click it and Unblock the Notifications











