Vidya Balan: बॉलीवुड को लेकर विद्या बालन का बड़ा खुलासा, इमोशनल होकर बताई ये सच्चाई

Vidya Balan: हिंदी सिनेमा जगत की अभिनेत्री विद्या बालन इन दिनों अपनी क्राइम थ्रिलर फिल्म 'नीयत' के प्रमोशन में लगी हुई हैं। हाल ही में, फिल्म के प्रमोशन के दौरान अभिनेत्री ने अपने प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर कुछ चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।
विद्या बालन ने लंबे समय के बाद कबूल किया कि उनके करियर की शुरुआत में उनसे कई प्रोजेक्ट छीन लिए गए थे, जिस कारण वह खुद पर से विश्वास खो बैठी गई थीं। यही नहीं, विद्या को साउथ सिनेमा द्वारा 'काली बिल्ली' का लेबल भी दिया गया था क्योंकि उनकी मोहनलाल के साथ साइन की गई एक फिल्म बंद कर दी गई थी।
विद्या बालन का बयान-
हाल ही में एक इंटरव्यू में, विद्या ने अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए कहा, तीन साल के लंबे समय के भीतर एक ऐसी फिल्म थी, जहां मुझे एक हफ्ते की शूटिंग के बाद सचमुच बाहर निकाल दिया गया था। दो फिल्में ऐसी थीं, जो बीच में बंद हो गईं और नौ अन्य फिल्में थीं, जिनमें मुझे रिप्लेस कर दिया गया।
आगे विद्या बालन ने कहा, वह बहुत कठिन समय था। इसके बाद फिर मैं भगवान की शरण में चली गई और उनसे प्रार्थना करने लगी थी। मेरे घर के पास ही एक साई बाबा का मंदिर है। मैं रात में उस मंदिर में जाती थी, जब कोई भी आसपास नहीं होता था।
विद्या बालन ने आगे कहा, मैं काफी समय तक वहां बैठकर साईं बाबा से बातें करती थी और उन्हें अपनी परेशानियों के बारे में बताती थी। उनसे सवाल पूछती थी कि आखिर मेरे साथ ऐसा क्यों हो रहा है। क्या मैंने किसी के साथ कुछ गलत कर दिया है, जो मेरे साथ यह सब हो रहा है। मुझे ऐसा लगता था कि मुझे इस गलती की सजा मिल रही है, जोकि मैंने किया ही नहीं है।
विद्या बालन की फिल्म नीयत-
आपको बता दें कि अभिनेत्री विद्या बालन की फिल्म 'नीयत' सात जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म से विद्या लंबे समय के बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। अभिनेत्री जोरों-शोरो से फिल्म का प्रमोशन करती नजर आ रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications
