कुछ पल अपने और सिद्दार्थ के लिए चाहती हैं विद्या
वह अपने और अपने पति सिद्धार्थ के लिए थोड़ा वक्त निकल ही लेती हैं। विदंया ने कहा कि इसलिए आप मुझे कह सकते हैं कि मैं समय को लेकर स्वार्थी बन जाती हूं। विद्या ने जब मैं काम कर रही होती हूं तब हर रात, बिस्तर पर जाने से पहले अपने समय को लेकर स्वार्थी रहती हूं। मैं खुद के लिए कुछ खाली समय चाहती हूं। इसमें या तो मैं परिवार से बात करती हूं या अपनी डायरी लिखती हूं या संगीत सुनती हूं या फिर कुछ भी नहीं करती। इससे मुझे तनाव मुक्त होने में मदद मिलती है।
मालूम हो कि पिछले साल दिसंबर में विद्या बालन ने यूटीवी मोशन के सीईओ सिद्धार्थ रॉय कपूर से शादी की थी। वह सिद्धार्थ की तीसरी पत्नी हैं, शादी के बाद उनकी इमरान हाशमी के साथ आयी फिल्म घनचक्कर खासा चली नहीं लेकिन फिर भी विद्या की मांग लगातर बनी हुई है।उन्हें भट्ट कैंप ने साइन किया है,कहा तो यह भी जा रहा है कि महेश भट्ट खुद विद्या के लिए कहानी लिख रहे हैं। वैसे विद्या अगले साल अभिनेता-फिल्मकार फरहान अख्तर के साथ फिल्म 'शादी के साइड इफेक्ट्स' में बड़े पर्दे पर दिखेंगी। उन्होंने हाल ही में एनिमेशन फिल्म 'महाभारत' में द्रौपदी के किरदार के लिए अपनी आवाज दी है।


Click it and Unblock the Notifications












