Actress ने इस कदर तक किया अपने बॉयफ्रेंड को परेशान, चुन लिया आत्महत्या का रास्ता, अब खाएंगी जेल की हवा

टीवी जगत की जानी-मानी एक्ट्रेस वीना, जिन्हें वर्धिनी यल्लारेमट्ट के नाम से भी जाना जाता है, उन पर अपने प्रेमी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा है। जी हां, साउथ टीवी इंडस्ट्री से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है।
वीना पर मदन के परिवार का आरोप
वीना के 25 साल के बॉयफ्रेंड ने मंगलवार 1 अक्तूबर को बेंगलुरु में बैनरघट्टा रोड पर सीके पाल्या के पास मंडी लेआउट में खुदकुशी कर ली थी। उनके परिवार ने दावा किया कि उनकी साथी वीना के उत्पीड़न के कारण वो आत्महत्या करने के लिए मजबूर हुआ, एक्ट्रेस बार-बार उन्हें शादी के लिए मजबूर कर रही थी।
शादी के लिए मजबूर कर रही थी वीना
इवेंट मैनेजमेंट फर्म का कर्मचारी मदन एक साल से वीना के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थे। हालांकि, जब मदन ने एक्ट्रेस से शादी करने से इनकार कर दिया, तो वीना ने कथित तौर पर उसे मजबूर किया, यहां तक कि खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की और उसके माता-पिता के घर पर हंगामा किया।
हुलीमावु पुलिस ने वीना के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) धारा 108 (आत्महत्या के लिए उकसाना) और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस को घटनास्थल पर ब्रीजर की सात इस्तेमाल की हुई बोतलें मिलीं और पूछताछ के लिए वीना को हिरासत में लिया गया। रात 9 बजे वीना ने पुलिस हेल्पलाइन 112 पर फोन करके बताया कि मदन ने अपने घर की चौथी मंजिल पर बाथरूम में फांसी लगा ली है। अधिकारी वहां पहुंचे तो मदन का शव फर्श पर पड़ा हुआ था। वीना ने दावा किया कि उन्हें विश्वास था कि मदन अभी भी जिंदा है, इसलिए उन्होंने फंदा काटकर उसे अस्पताल ले जाने की कोशिश की।
मदन और वीना की मुलाकात और जबरदस्ती
मदन और वीना का रिश्ता तब शुरू हुआ जब मदन ने एक सीरियल सेट सजाया था जहां वीना काम करती थी। वीना पहले से ही किसी और व्यक्ति के साथ रिश्ते में थी, लेकिन जब मदन उनके बीच अच्छी बातचीत होने लगी, तो वीना मदन के करीब आ गईं। इसके बाद वे साथ रहने लगे, लेकिन तनाव तब बढ़ गया जब मदन ने वीना से शादी करने से इनकार कर दिया। एक्ट्रेस ने खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की, अपनी कलाई काट ली।


Click it and Unblock the Notifications