एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला का फेसबुक अकाउंट हैक, पुलिस से कहा- हैकर बहुत पैसे मांग रहा है
बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने ट्विटर पर जानकारी दी है कि उनका उनका फेसबुक अकाउंट हैक कर लिया गया है। उन्होंने फैंस को भी सतर्क रहने की सलाह दी और कहा कि किसी पोस्ट का जवाब ना दें। मुंबई पुलिस ने बताया है कि ये मामला साइबर क्राइम पुलिस विभाग के पास भेज दिया गया है। उर्वशी ने जानकारी दी कि हैकर बहुत सारे पैसे मांग रहा है।
उर्वशी ने ट्विट करते हुए लिखा- 'मेरा फेसबुक हैक कर लिया गया है, कृपया किसी भी संदेश या पोस्ट का जवाब न दें क्योंकि ये मेरी या मेरी टीम की ओर से नहीं भेजा गया है।'

जिस पर जवाब देते हुए मुंबई पुलिस ने लिखा- ये मामला साइबर क्राइम पुलिस विभाग के पास भेज दिया गया है। मुंबई पुलिस की इस कार्रवाई की उर्वशी ने तारीफ की है और ट्वीट कर उन्हें शुक्रिया बोला है।
बता दें, ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब उर्वशी साइबर क्राइम का शिकार हुईं हो। इससे पहले साल 2017 में एक्ट्रेस का ट्विटर अकाउंट हैक हो गया था। अकाउंट हैक होने के बाद उन्हें कई आपत्तिजनक ट्वीट किए गए थे।


Click it and Unblock the Notifications