'अरब फैशन वीक' में उर्वशी रौतेला का 22 कैरेट सोने का मेकअप, रिकॅार्ड- बॉलीवुड की पहली एक्ट्रेस
एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला हमेशा से ही अपने यूनिक स्टाइल को लेकर चर्चा में रहती हैं। उर्वशी रौतेला की खूबी ये है कि वह कोई ना कोई ऐसा कारनामा करती रहती हैं जिससे वह चर्चा में आ जाती हैं। उर्वशी रौतेला ने इस बार अरब फैशन वीक से अपनी लोकप्रियता में सोने के तार लगवा लिए हैं।
उर्वशी रौतेला का एक वीडियो सुर्खियों में हैं। उर्वशी का ये वीडियो अरब फैशन वीक का है। जिसमें उनकी खूबसूरती ऐसी दिख रही है कि आपकी आंखें खुली रह जायेंगी।

उर्वशी ने उनके इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है जिस पर उनके फैंस के जमकर कमेंट आ रहे हैं। इसके साथ ही उर्वशी ने एक खिताब भी अपने नाम किया है। उर्वशी बॅालीवुड की पहली ऐसी एक्ट्रेस बनी हैं जिसने अरब फैशन वीक में शो स्टाॅपर बनने का काम किया है।


Click it and Unblock the Notifications