एक्ट्रेस उर्मिला कानिटकर हादसे में हुईं बुरी तरह घायल, कार एक्सीडेंट में एक की हुई मौत

Actress Urmila Kanetkar badly injured in Car accident: मराठी एक्ट्रेस उर्मिला कानिटकर का 27 दिसंबर को कार एक्सीडेंट हो गया। जिसमें एक्ट्रेस को बुरी तरह चोट आई है साथ ही में एक मजदूर की मौत हो गई है। वहीं दूसरा मजदूर बुरी तरह घायल है।
ड्राइवर के खिलाफ पुलिस कंप्लेंट दर्ज
बताया जा रहा है कि उर्मिला कानिटकर जब अपने काम से लौट रही थीं तभी यह हादसा हुआ। कार ड्राइवर चला रहा था। रिपोर्ट्स की माने तो इस दुर्घटना के बाद उर्मिला कानिटकर के ड्राइवर के खिलाफ पुलिस कंप्लेंट दर्ज की गई है।
कार एक्सीडेंट में मजदूर की हुई मौत
बता दें कि यह हादसा कादिवली ईस्ट के पास हुआ है। ड्राइवर ने पोइसर मैट्रो स्टेशन के पास अपना कंट्रोल खो दिया था। जिसकी वजह से मजदूर को कार की ठोकर लगी। जिसमें एक मजदूर की तो मौत हो गई और दूसरा बुरी तरह घायल है। वहीं एक्ट्रेस के बारे में बताया जा रहा है कि एयर बैग खुलने से एक्ट्रेस को गहरी चोट आई है वरना इस दुर्घटना में एक्ट्रेस की जान भी जा सकती थी। बता दें कि समता नगर पुलिस थाने में ड्राइवर के खिलाफ पुलिस कंप्लेंट दर्ज की गई है।
एयरबैग खुलने से बची जान
एक्ट्रेस उर्मिला कानिटकर के पति ने बताया कि उर्मिला अभी अस्पताल में हैं रिकवर कर रही हैं। किसी को नहीं पता था कि इतना बड़ा हादसा हो जाएगा। उर्मिला उस समय कार में सोई हुई थीं। वहीं जैसे ही यह हादसा हुआ एयरबैग खुल गया और वह बुरी तरह घायल हो गईं।
उर्मिला कानिटकर इन फिल्मों में आ चुकी हैं नजर
आपको बता दें कि उर्मिला कानिटकर ने 'शुभमंगल सावधान', 'दुनियादारी' जैसी कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उर्मिला कानिटकर को उर्मिला कोठारी भी कहते हैं क्योंकि उन्होंने एक्टर महेश कोठारी के बेटे आदित्यनाथ कोठारी से शादी की थी।


Click it and Unblock the Notifications