फिल्में छोड़ मोहित की हुई उदिता गोस्वामी
मुंबई। बॉलीवुड फिल्मों में अब तक कोई खास मुकाम न हासिल कर सकी अभिनेत्री उदिता गोस्वामी ने अंतत: शादी कर ली हैं। उन्होने अपने पुराने दोस्त मोहित सूरी से विवाह कर लिया। कल मंगलवार शाम जुहू के एक मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में उदिता और परिवार के बेहद करीबी दोस्त उपस्थित थे। इस मौके पर उनके चाचा महेश भट्ट, मुकेश भट्ट, इमरान हाशमी और स्माइली सूरी मौजूद थे। समारोह में बालीवुड के मेहमानो में दीया मिर्जा, कंगना रूनावत, जैक्लीन फर्नांडिस, अनुराग बसु और श्रद्धा कपूर शामिल हुए।
मोहित सूरी और उदिता सन 2005 से रिलेशन में हैं। इस दौरान उदिता ने बॉलीवुड की जहर, अक्सर जैसी फिल्मों में काम किया लेकिन उन्हें कोई खास सफलता नहीं मिली। उदिता ने विवाह के मौके पर लाल रंग का लहंगा पहना हुआ था। वहीं मोहित ने शेरवानी पहनी थी।
देखिये उदिता गोस्वामी के विवाह की तस्वीरें
बॉलीवुड की ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं जिनका फिल्मी करियर इतना सफल नहीं रहा है, सेलिना जेटली, आयशा टाकिया भी इसी श्रेणी में हैं। शादी के पहले कोई बड़ी सफलता न मिलने पर उदिता के लिए अब घर बसाना ही एक सही विकल्प था। खैर हमारी तरफ से तो उदिता और मोहित को ढेर सारी बधाईयां।


Click it and Unblock the Notifications












