लॉकडाउन में आर्थिक तंगी से गुजर रही हैं फिल्म एक्ट्रेस- कहा, डिप्रेशन में पूरा हफ्ता रो-रोकर गुजारा
लॉकडाउन में फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री के छोटे कलाकार और टेक्नीशियन काफी प्रभावित हुए हैं। यह बेहद मुश्किल भरा समय है, जिसमें कई कलाकार आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं। जहां कुछ सितारों ने सुसाइड जैसा कदम भी उठा लिया, वहीं कुछ ना चाहते हुए भी लोगों से पैसे मांगने को मजबूर हो रहे हैं।
एक्ट्रेस टिया बाजपेयी भी इसी मुश्किल से गुजर रही हैं। उन्होंने कहा कि ये समय हम कलाकारों के लिए बहुत ही बुरा समय है और मुझे उम्मीद है कि ये बुरा समय जल्द ही चला जाएगा। जो कलाकार सुसाइड जैसा कदम उठा रहे हैं, मैं उनका दर्द समझ सकती हूं कि क्यों उठा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि, मैंने भी लॉकडाउन के बाद ऐसे मुश्किल हालातों का सामना किया है। मेरे पास बिल्कुल भी सेविंग्स नहीं बची थी, सारे पैसे खत्म हो गए थे और मुझे समझ नहीं आ रहा था मैं क्या करूं। मैं अपनी मां को फोन करके खूब रोई भी। मैं डिप्रेशन में आ गई थी और लगभग 1 हफ्ता मैंने रोकर गुजारा।
देशभर में कब खुलेंगे सिनेमाहॉल? सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने किया एलान


Click it and Unblock the Notifications