तनुश्री दत्ता इज बैक सून

खूबसूरत-सेक्सी अभिनेत्री तनुश्री दत्ता तो आपको याद ही होगी। जी हां वो ही तनुश्री जिन्होंने साल 2005 में 'आशिक बनाया आपने' से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। लेकिन 'चॉकलेट', 'गुड ब्वॉय बैड ब्वॉय' जैसी नाकामयाब फिल्में देने के बाद अचानक से वह सिल्वर स्क्रीन से गायब हो गयी। लेकिन एक बार वह फिर से जोरदार वापसी की मुद्रा में हैं।

एक समारोह में तनुश्री ने कहा कि वह फिर से फिल्मों में सक्रिय होने जा रही हैं लेकिन इसके लिए वह पहले अपने वजन को कम करने में जुटी हुई हैं। क्योंकि फिल्मों से दूर होने के बाद उनका वजन काफी बढ गया है। अपने आप को फुटबॉल जैसा बताने वाली तनुश्री ने कहा कि वो फिर से फिल्मों में शानदार वापसी करने की तैयारी में हैं।

देखते हैं कि तनुश्री की दूसरी पारी उनके लिए क्या लेकर आती है क्योंकि पहली पारी में तो उन्हें कुछ हासिल नहीं हो पाया था। इस बार तो उनके लिए और काम्पिटीशन पैदा हो रहा है क्योंकि पिछले दो साल में तो फिल्मी दुनिया में नये चेहरों की बाढ़ सी आ गयी है।ऐसे में देखते हैं कि पूर्व मिसइंडिया तनुश्री कैसे लोगों का सामना करती हैं?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X