..................... Actress Tamannaah Bhatia reacts on wedding rumors with businessman, shares on instagram। अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने शादी की अफवाहों का दिया जवाब, बिजनेसमैन पति से दुनिया को कराया इंट्रोड्यूस - Hindi Filmibeat

Tamannaah Bhatia ने शादी की अफवाहों का दिया जवाब, बिजनेसमैन मंगेतर से कराया इंट्रोड्यूस!

Tamannaah Bhatia

Recommended Video

Tamannaah Bhatia ने शादी पर तोड़ी चुप्पी, बताया कौन है वो Businessman, जिसके साथ 7 फेरे लेंगी

साउथ की फिल्मों की सुपरस्टार तमन्ना भाटिया की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग हैं। उन्हें साउथ की सबसे हिट अभिनेत्रियों में गिना जाता है। पिछले दिनों खबरें आ रही थी कि, तमन्ना भाटिया मुंबई बेस्ड बिजनेसमैन के साथ जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। लेकिन, अब तमन्ना भाटिया ने इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

दरअसल, शादी की खबरों ने तमन्ना भाटिया को हैरान कर दिया है। इसलिए उन्होंने अपनी शादी की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है और सोशल मीडिया पर इन खबरों का जवाब दिया है। तमन्ना भाटिया ने इंस्टाग्राम स्टोरी में दो वीडियो शेयर किए हैं जो बड़े मजेदार हैं।

तमन्ना भाटिया के इन दोनों वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है और यह धड़ल्ले से सोशल मीडिया पर वायरल हो भी हो रहा है। तो हम आपको बताते हैं कि इस वीडियो में क्या खास है।

तमन्ना भाटिया ने दिया जवाब

तमन्ना भाटिया ने दिया जवाब

पहले वीडियो में तमन्ना भाटिया एक साड़ी में नजर आती हैं। बेहद सजी और खूबसूरत दिख रहीं तमन्ना भाटिया साड़ी में अंदर जाती हैं और वापस लड़के के गेट अप में आती हैं। तमन्ना वीडियो में पूरी तरह लड़के के लुक में मूंछ तक लगाए दिखती हैं।

लिखा मजेदार कैप्शन

लिखा मजेदार कैप्शन

तमन्ना भाटिया ने साथ ही कैप्शन में लिखा है- 'ये मेरा बिजनेसमैन पति है।' इसके अलावा अभिनेत्री ने हैशटेग में ये भी लिखा- 'सभी मेरी लाइफ की स्क्रिप्ट लिख रहे हैं।' तमन्ना के इस मजेदार रिएक्शन को फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं।

वर्क फ्रंट

वर्क फ्रंट

तमन्ना भाटिया के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही चिरंजीवी के साथ 'भोला शंकर' में नजर आएंगी। इस फिल्म में दोनों रोमांटिक रिलेशनशिप में नजर आएंगे। इसके अलावा वो ‘गुरगुंडा सीता कलम' और मलयालम फिल्म ‘बांद्रा' में भी नजर आने वाली हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X