अभिनेत्री तब्बू को लॉस एंजेलिस इंडियन फिल्म फेस्टिवल में किया जाएगा सम्मानित
हाल ही में रिलीज हुई फिल्म अंधाधुन में कमाल का अभिनय करने वाली अभिनेत्री तब्बू एक बार फिर से चर्चा में हैं। बता दें कि तब्बू पहले ही राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकी हैं और अब उनको इस साल के इंडियन फिल्म फेस्टिवल के दौरान लॉस एंजेलिस में सम्मानित किया जाएगा। बता दें कि ये सम्मान समारोह इस साल अप्रैल में होने वाला है और इसमें अभिनेत्री तब्बू को भी अवॉर्ड से सम्मानित किए जाने का ऐलान हो चुका है।
बता दें कि IFFLA के एक्जक्यूटिव डायरेक्टर क्रिस्टीना ने इस बात को बताते हुए कहा कि वो काफी समय से तब्बू को सम्मानित करने के बारे में सोच रहें हैं लेकिन शायद ये समय ज्यादा सही है।

उन्होने तब्बू के काम और जज्बे की बात करते हुए ये बात कही। इस खबर के सामने आते ही तब्बू के फैंस काफी ज्यादा खुश हैं और सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं।
बता दें कि तब्बू ने एक से बेहतर एक शानदार फिल्मों अपने किरदार से जान डाली है। आज भी धमाकेदार अभिनय करके लोगों को इंप्रेस कर लेती हैं।
खबर है कि तब्बू अब सलमान खान की फिल्म भारत में नजर आने वाली हैं जिसकी शूटिंग चल रही है। इसके पहले वो सलमान के साथ फिल्म जय हो में नजर आईं थीं।


Click it and Unblock the Notifications











