इनकम टैक्स छापा: मैं अपराधी नहीं हूं, गैरकानूनी काम नहीं किया, सजा भुगतने के लिए तैयार -तापसी पन्नू
बॅालीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू को बीते दिनों आयकर विभाग की छापेमारी का सामना करना पड़ा। कई दिनों तक तापसी ने अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग भी बंद रखी। लेकिन अब दोबारा से वह अपनी शूटिंग वाली जिंदगी में लौट आयी हैं। तापसी पन्नू ने एक चैनल को दिए गए इंटरव्यू में आयकर विभाग की पूरी कार्रवाई पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है।
तापसी पन्नू ने एक चैनल को दिए गए इंटरव्यू में ये भी कहा है कि अगर उन्होंने कुछ गलत किया है तो वह सजा पाने के लिए तैयार हैं। आपको बता दें कि आयकर विभाग की छापेमारी के दौरान तापसी पन्नू का फोन भी जब्त कर लिया गया था। जो कि उन्हें बीते शनिवार को वापस मिला है।

तापसी पन्नू ने एक चैनल से बातचीत में आयकर विभाग की छापेमारी के दौरान क्या माहौल रहा और साथ ही इसका असर उन पर क्या पड़ा है? इस पर अपना रिएक्शन दिया है। तापसी पन्नू ने कहा है कि एक पब्लिक पर्सनैलिटी होने के कारण वह इस तरह की कार्रवाई के लिए हमेशा तैयार थीं। आयकर विभाग के अधिकारी मेरे यहां आए तो मुझसे कहा गया था कि मेरे दिल्ली और मुंबई के अन्य जगहों पर भी छानबीन चल रही है, मुझे इस बारे में जानकारी दी गई थी।


Click it and Unblock the Notifications