ट्रैक्टर रैली में किसानों पर लाठी चार्ज देख भड़की तापसी पन्नू- मेरी टाइमलाइन पर हमारे देश के हालात
गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को दिल्ली में लाल किले के पास किसानों की रैली के दौरान हुए हंगामा बीते दिन से चर्चा में है। किसानों के ट्रैक्टर परेड के दौरान आंदोलनकारियों के जरिए की गई हिंसा ने सभी को चौंका दिया।कृषि कानूनों के विरोध में निकलने वाला शांत प्रदर्शन हिंसा की तरफ तेजी से बढ़ा। पुलिस बल को इसके लिए तैनात करना पड़ा।
कई जगह पर किसानों की ओर से बैरिकेड भी तोड़ने की खबर सामने आयी। इस वजह से पुलिस और किसान एक साथ सामने आ गए। पुलिस की तरफ से कई जगह लगाए गए बैरिकेडस को तोड़ा गया।

पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए लाठी चार्ज की। इस पर आम से लेकर खास तक ने सोशल मीडिया पर अपना रिएक्शन दिया है। तापसी पन्नू ने इस पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी और किसानों पर हुए लाठीचार्ज का कड़ा विरोध भी किया है।


Click it and Unblock the Notifications