AIIMS पैनल ने खारिज की सुशांत केस में मर्डर थ्योरी, तो स्वरा भास्कर बोलीं- 'रिया को रिहा करो'
हाल में ही सुशांत सिंह राजपूत मामले में एम्स की रिपोर्ट सामने आई जिसमें ये दावा किया गया कि ये मर्डर नहीं बल्कि सुसाइड का मामला है। हालांकि अभी सीबीआई द्वारा इस तथ्य की पुष्टि नहीं की गई गै। वहीं एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने इस खबर पर रिएक्ट किया। स्वरा भास्कर ने रिया को लेकर ट्वीट किया, जो कि सोशल मीडिया पर काफी छाया हुआ है।
स्वरा भास्कर के अलावा कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने भी रिया को लेकर ट्वीट किया। दोनों ने ही रिया चक्रवर्ती के समर्थन में पोस्ट लिखा। स्वरा भास्कर ने सोशल मीडिया पर रिया चक्रवर्ती की रिहाई की मांग की। इससे पहले भी रिया की रिहाई को लेकर कई बॉलीवुड सेलेब्स सामने आ चुके हैं।
हाल में ही कांग्रेस नेता अधीर रंजन ने एक ट्वीट किया। उन्होंने इस पोस्ट में लिखा- हम सभी सुशांत के जाने से दुखी हैं लेकिन एक महिला को इस तरह फंसाना भी उचित नहीं। मैं पहले से कहता आ रहा हूं कि रिया चक्रवर्ती एक बेकसूर महिला हैं। उन्हें तुरंत रिहा करना चाहिए वह राजनीतिक साजिश का शिकार बनाई जा रही हैं। कांग्रेस नेता के इसी पोस्ट को शेयर करते हुए स्वरा ने रिया के समर्थन में अपनी प्रतिक्रिया शेयर की।


Click it and Unblock the Notifications











