सुष्मिता सेन का ब्रेकअप? दर्द-जख्म पर दर्दनाक पोस्ट- ऐसे रिश्ते जो दर्द और जख्म को छू नहीं पाते
एक्ट्रेस सुष्मिता सेन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और वह कई तरह के पोस्ट भी शेयर करती रहती हैं। बीते कुछ समय से सुष्मिता सेन लाइफ और जख्म पर कुछ पोस्ट शेयर कर रही है। इससे फैंस उनके पोस्ट पर ये सवाल उठा रहे हैं कि क्या उनका ब्रेकअप हो गया है।
आपको बता दें कि सुष्मिता सेन लंबे समय से रोहमन शॅाल को डेट कर रही हैं। वह उनके साथ लिव इन में भी रह चुकी हैं। ऐसे में उनका ये लेटेस्ट पोस्ट देखने के बाद मीडिया में और फैंस के बीच इस बात पर सवाल उठा रहे हैं कि क्या सुष्मिता का उनके ब्वॅायफ्रेंड रोहमन शॅाल से ब्रेकअप हो गया है?

यहां तक कि सुष्मिता सेन के इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस हैरान हैं कि क्या उनका ब्रेकअप हो गया है। वहीं सुष्मिता सेन के एक पोस्ट पर उनके ब्वॅायफ्रेंड रोहमन शॅाल ने भी अपना कमेंट लिखा है। सुष्मिता सेन ने दर्द और जख्म पर ये पोस्ट शेयर किया है और लिखा है कि जब तक हम उन्हें खुद नहीं तोड़ते।


Click it and Unblock the Notifications