सुष्मिता सेन की बेटी रिनी का इंस्टाग्राम अकांउट हैक, एक्ट्रेस ने हैकर की लगाई क्लास
बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने सोशल मीडिया पर हाल में ही बताया कि किसी हैकर ने उनकी बेटी रिनी सेन का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक कर लिया है। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस ने लिखा, कृप्या ध्यान दें कि उनकी बेटी रिनी के इंस्टाग्राम अकाउंट को किसी बेवकूफ ने हैक कर लिया है। लेकिन उनकी बेटी नए सिरे से अपनी सोशल मीडिया अकाउंट को शुरू करने से खुश है। इस जानकारी को शेयर करने के साथ साथ ही सुष्मिता सेन ने हैक इंस्टाग्राम की तस्वीर भी शेयर की।
सुष्मिता सेन ने दो बेटियों को गोद लिया हुआ है। रिनी के अलावा अलीसा उनकी छोटी बेटी है। वहीं सुष्मिता सेन रोहमन शॉल को डेट कर रही हैं। चारों की अक्सर फोटो वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिलती है। पूरा परिवार साथ में खूब खुश नजर आता है।

बता दें सुष्मिता सेन कीबेटी रिनी सेन भी जल्द ही फिल्मों में अपने करियर को नई दिशा दे सकती हैं। हाल में ही खबरें सामने आई थीं कि वह जल्द ही एक शॉर्ट फिल्म में नजर आने वाली हैं। इसका टाइटल है सुटाबाजी। फिल्म में रिनी के अलावा राहुल वोहरा और कोमल छाबड़ा नजर आएंगे।
वहीं रिनी सेन की पर्सनल लाइफ के बारे में बताए तो वह आमिर खान की बेटी ईरा खान की बहुत अच्छी दोस्त हैं। दोनों में गहरी दोस्ती है और दोनों एक दूसरे की कंपनी को खूब इन्जॉय करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











