एक्ट्रेस सुरवीन चावला ने दिया बेटी को जन्म- सामने आई नन्ही परी की पहली तस्वीर
Recommended Video

अभिनेत्री सुरवीन चावला को लेकर काफी समय से खबर थी कि वो मां बनने वाली हैं। अब वो दिन आ गया है और उनके घर में 15 अप्रैल को एक नन्ही सी परी ने जन्म लिया था। जीं हां सुरवीन चावला मां बन गईं हैं और उनके घर बेटी आई है। सुरवीन ने बिना कोई देरी किए हुए बेटी ईवा की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर दी है। हालांक इस तस्वीर में बेटी का चेहरा नहीं बल्कि पैर दिख रहे हैं। सुरवीन ने इस फोटो को पोस्ट करते हुए लिखा है...
अब हमारे पास छोटे से पैर और छोटे से जूते हैं। हमारे परिवार में एक नन्ही से परी का आगमन हुआ है। बेटी ईवा आपका स्वागत है। सुरवीन चावला अक्षय ठक्कर संग जुलाई 2015 में शादी के बंधन में बंधी थी।

रिपोर्ट के मुताबिक, सुरवीन ने अक्षय से सीक्रेट तरीके से शादी की थी। उन्होंने 2017 में अपनी शादी का सीक्रेट खोला था। अब कपल अपनी मैरिज लाइफ को खूब एन्जॉय कर रहे हैं।
दोनों की मुलाकात 2013 में एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई और इसके बाद दोनों में प्यार हो गया और दोनों ने शादी कर ली।


Click it and Unblock the Notifications











