इधर विराट-अनुष्का का रिसेप्शन..उधर एक और एक्ट्रेस ने रचाई शादी..SECRET
कल रात पूरा बॉलीवुड विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के रिसेप्शन में व्यस्त और इधर एक और एक्ट्रेस ने अचानक शादी के बंधन में बंध गई। जी हां हम बात हेट स्टोरी एक्ट्रेस सुरवीन चावला की कर रहे हैं जिन्होंने सोशल मीडिया पर साझा किया कि उन्होंने शादी कर ली है।
सुरवीन चावला कई हिंदी,पंजाबी, तेलुगु फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। बॉलीवुड में वो हेट स्टोरी और पार्च्ड जैसी सफल फिल्मों का हिस्सा रही हैं। हेट स्टोरी में बोल्ड सीन देने के कारण भी वो चर्चा में रही थी। आप भी देखिए सुरवीन चावला की शादी की तस्वीर।

हालांकि सुरवीन चावला ने अपनी शादी से जुड़ी कोई और जानकारी नहीं शेयर की है।पिछले दिनों वो शॉर्ट फिल्म छूरी में नजर आई थी जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। वो एकता कपूर की वेब सीरिज हक से में भी राजीव खंडेलवाल के साथ नजर आएंगी।
सिर्फ सुरवीन चावला नहीं बल्कि कई और भी बॉलीवुड स्टार्स हैं जिन्होंने बिना किसी को बताए शादी की है क्योंकि वो प्राइवेसी चाहते थे।


Click it and Unblock the Notifications