Breaking - हार्ट अटैक नहीं डूबने से हुई श्रीदेवी की मृत्यु, पढ़िए पूरी खबर

By Shweta K

Recommended Video

Sridevi's Demise due to Drowning in Bath tub | Filmibeat

श्रीदेवी की असमय मृत्यु से पूरा बॉलीवुड और देश गमगीन है। अभी तक हर किसी को विश्वास करना मुश्किल हो रहा है वो हमारे बीच नहीं रहीं। श्रीदेवी की मृत्यु के बारे में लगातार खबरें आ रही थीं कि उनकी मृत्यु अधिक एंटी एजिंग पिल्स और कॉस्मेटिक सर्जरी की वजह से हुई।

आखिरकार दुबई अस्पताल की फॉरेन्सिक टीम की रिपोर्ट आ गई है जिसमें कहा गया है कि श्रीदेवी की मौत बाथटब में डूबने से हुई है। फॉरेन्सिक रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि उनके शरीर में शराब की मात्रा भी पाई गई है।पहले ऐसा कहा जा रहा था कि उनकी मृत्यु हार्टअटैक से हुई है लेकिन फॉरेन्सिक रिपोर्ट की कॉपी भी शेयर की गई है जिसमें दुर्घटनावश डूबने की वजह से उनकी मृत्यु हुई है।

actress-sridevi-died-of-accidental-drowning-confirms-forensic-report

इसके अलावा साथ ही ऐसी खबरें भी आ रही हैं कि श्रीदेवी का पार्थव शरीर आज रात 12 बजे तक मुंबई लाया जाएगा और उन्हें वर्सोवा स्थित घर में लाया जाएगा।कल सुबह उन्हें यहां से पास के रिएक्रिएशन कल्ब ले जाएगा जहां 11 बजे तक लोगों के दर्शन के लिए उन्हें रखा जाएगा और वहीं से उनकी शव यात्रा पवन हंस श्मशान ले जाएगा और वहां भारतीय विधी द्वारा अंतिम संस्कार किया जाएगा।

इसके साथ ही आपको ये भी बता दें कि दुबई पुलिस ने श्रीदेवी के केस को दुबई पुलिस प्रोजिक्यूशन को ट्रांसफर किया है जो बाकी कानूनी जांच और प्रक्रियाओं को पूरी करेगी जो सामान्यत: ऐसे केस में किया जाता है।

उनके फैमिली फ्रेंड अनिल अंबानी ने दुबई प्राइवेट जेट भेजा है ताकि उनके पार्थिव शरीर को वापस लाने में कोई समस्या नहीं हो। आपको बता दें कि श्रीदेवी अपने भांजे मोहित मारवाह की शादी में शामिल होने के लिए दुबई गई थीं जहां वो कुछ निजी कारणों से रूक गई थीं।

उनकी बेटी खुशी कपूर और बोनी कपूर भी मुंबई आ गए थे तो वहीं जाह्नवी कपूर अपनी फिल्म की शूटिंग की वजह से शादी में शामिल नहीं हो पाई थी। रिपोर्ट्स की मानें तो आज रात श्रीदेवी का अंतिम संस्कार किया जा सकता है। पूरा बॉलीवुड इस घटना से स्तबध है और कई शूटिंग और इवेंट कैंसिल कर दिए गए हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X