..................... Actress Sonam Kapoor is back to work after two months of delivery, said- Don't call it comeback। डिलीवरी के बाद काम पर लौटीं सोनम कपूर, बोलीं- इसे कमबैक मत कहना - Hindi Filmibeat

Sonam Kapoor काम पर लौटीं तो बहन ने दी चेतावनी- 'इसे कमबैक मत कहना...' दमदार वापसी

Sonam Kapoor

Recommended Video

Sonam Kapoor Stylish Look में निकली काम पर, Mumbai Airport पर ऐसे हुई Spot, Video Viral! FilmiBeat

Sonam Kapoor back to work: सोनम कपूर ने तीन महीने पहले ही बेटे वायु को जन्म दिया है। बेटे को जन्म देने के बाद अब सोनम कपूर ने काम पर वापसी कर ली है। पिछले दिनों उन्होंने शेयर किया था कि, कैसे मॉर्निंग वॉक के साथ वो धीरे-धीरे वर्कआउट शुरू कर चुकी हैं। अब सोनम कपूर ने मेटरनिटी लीव को छोड़कर काम करने में जुट गई हैं।

सोनम कपूर ने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में सोनम कपूर का स्टाइलिश अवतार नजर आ रहा है। सोनम कपूर तस्वीरों को उनकी बहन रिया कपूर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। सोनम कपूर नाइकी और राइज टॉक कॉम के लिए फोटोशूट करवाया है।

इन तस्वीरों में सोनम कपूर ने ब्लैक टी शर्ट और ट्राउजर के साथ ब्राउन कलर का लॉन्ग जैकेट कैरी किया है। साथ ही उन्होंने नीट बन बनाया है जिसमें वो और भी खूबसूरत लग रही हैं। बेहद मिनिमल मेकअप में सोनम कपूर की खूबसूरती देखते ही बन रही है।

 बहन ने दे डाली चेतावनी

बहन ने दे डाली चेतावनी

रिया कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम हैंडल के स्टोरी सेक्शन में शेयर किया और साथ ही कैप्शन में लिखा- इसे कोई कमबैक मत कहना। कहना गलत नहीं होगा कि सोनम कपूर और रिया कपूर ने पावरफुल मैसेज दिया है और साथ ही चेतावनी भी दे डाली है कि, वो डिलीवरी के बाद वापस काम पर लौटी हैं ना कि वो कमबैक कर रही हैं।

शेयर किया था एयरपोर्ट लुक

शेयर किया था एयरपोर्ट लुक

सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपना एयरपोर्ट लुक भी शेयर किया था। सोनम कपूर ने प्रिंटेड ड्रेस के साथ ब्लैक लॉन्ग जैकेट और बूट कैरी किया था। सोनम कपूर का ये स्टाइलिश अवतार सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया गया।

20 अगस्त को दिया बेटे को जन्म

20 अगस्त को दिया बेटे को जन्म

सोनम कपूर ने इस साल 20 अगस्त को बेटे वायु को जन्म दिया था। अब सोनम कपूर पहले से अधिक फिट भी नजर आ रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X