लेखन में उतरी सोनाली कुलकर्णी
फिल्म मिशन कश्मीर और दिल चाहता है से बॉलीवुड में ख्याति पाने करने वाली अभिनेत्री सोनाली कुलकर्णी एक लेखिका बन गई है। वे अपनी मातृभाषा मराठी में सोकूल नाम की किताब लिख रही है।
उनकी इच्छा है कि वह भविष्य में फिल्मों का निर्देशन भी करें। हालांकि इन सब के बावजूद उनकी पहली पसंद अभिनय ही रहेगी।
सोनाली ने अपने करियर की शुरूआत सन 1995 में अमोल पालेकर की फिल्म दायरा से की थी। सोनाली ने इस फिल्म के लिए फ्रांस इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में श्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार भी जीता था।
सोनाली की आने वाली फिल्मों में श्याम बेनेगल की दोने अब्बा और मोहनदास है।


Click it and Unblock the Notifications











