..................... सोनाक्षी सिन्हा मालदीव के वेकेशन की तस्वीरेंActress sonakshi sinha maldives vacation hot pic viral on social media - Hindi Filmibeat

मालदीव में सोनाक्षी सिन्हा का बिकिनी लुक देख हैरान हुए फैंस, बोल्ड अंदाज में शेयर की हॅाट तस्वीरें

कोरोना लॅाकडाउन के खत्म होने के बाद बॅालीवुड स्टार्स या तो गोवा जा रहे हैं या फिर मालदीव। बैक टू बैक कई स्टार्स की तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। वहीं इस फेहरिस्त में नाम शामिल हो रहा है सोनाक्षी सिन्हा का भी। जी हां, सोनाक्षी सिन्हा मालदीव में इन दिनों वेकेशन का आनंद उठा रही हैं। उनकी ये तस्वीरें इस बात को साफ बताती हैं कि वेकेशन के इस समय को वह पूरी तरह से मस्ती के साथ बिता रही हैं।

सोनाक्षी सिन्हा ने सोशल मीडिया पर अपने मालदीव वेकेशन की एक नहीं बल्कि कई सारी तस्वीरें पोस्ट की हैं। जिससे आपकी नजर नहीं हटेगी। सोनाक्षी के इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई इन तस्वीरों को काफी पसंद किया जा रहा है। सोनाक्षी सिन्हा के इंस्टाग्राम पर कुल 18.7 मिलियन फैन फॅालो कर रहे हैं।

sonakshi sinha

इसी से आपको पता चल गया होगा कि उनकी डिमांड कितनी अधिक है। सोनाक्षी सिन्हा यहां पर ब्लैक बिकिनी में समंदर की रेत और पानी पर बैठी नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है कि आइलैंड गर्ल, हैप्पिएस्ट इन द वॅाटर। उन्होंने अपने इस बोल्ड अंदाज की दो तस्वीरें बैक टू बैक शेयर की हैं।

उनके इन तस्वीरों को अभी तक 2 लाख 50 हजार से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। आपको बता दें कि सोनाक्षी फिलहाल मालदीव के कोधिप्परू आईलैंड के ग्रैंडपार्क में हैं। सोनाक्षी पहली बार अपने इस तरह के अंदाज के साथ सामने आयी हैं। उन्हें अपनी इस तस्वीर पर मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है।

चलिए आपको दिखाते हैं उनकी ये पोस्ट की गई तस्वीर। इससे पहले दिशा पटानी और टाइगर श्रॅाफ भी अपने वेकेशन के लिए मालदीव पहुंचे थे। यहां तक फरहान अख्तर और उनकी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर की भी मालदीव की तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। जहां दोनों स्कूबा डाइविंग का मजा लेते हुए दिखाई दिए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X