5 साल से मैंने सलमान खान से बात नहीं की, पता नहीं मेरे बाद उनकी कितनी गर्लफ्रेंड रही हैं
बॅालीवुड एक्ट्रेस सोमी अली लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। बीते कुछ समय से सोमी अली एक नहीं बल्कि कई दफा सलमान खान को लेकर अपनी राय रख चुकी हैं। सोमी अली और सलमान खान का रिश्ता निजी रहा है। सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं सोमी अली।
सलमान खान ने अपने करियर के शुरुआती दिनों में सोमी अली को डेट किया था। लेकिन एक समय के बाद दोनों का रिश्ता टूट गया। हालांकि ये बहुत पुरानी बात है, लेकिन सोमी अली मीडिया में कई बार सलमान खान के साथ अपने रिश्ते पर बात कर चुकी हैं। इस बार भी सोमी अली ने ये बताया है कि उनकी सलमान खान से काफी सालों से बात नहीं हुई है।

उनके इस नए बयान को सुनकर ऐसा लगता है कि सोमी अली आने वाले समय में भी सलमान खान से बात नहीं करना चाहती हैं। सोमी अली ने एक बातचीत में कहा है कि सलमान खान से वह बात नहीं करना चाहती हैं। वो नहीं जानती हैं कि उनके पास कितनी गर्लफ्रेंड हैं। एक इंटरव्यू में सोमी अली ने फिर से सलमान खान को लेकर अपनी बात रखी है।


Click it and Unblock the Notifications











