#MeToo: 'उसने मुझसे कहा कपड़े उतारो, मैं तुम्हारी बॉडी देखना चाहता हूं.. और फिर'
हाल ही में बॉलीवुड में मीटू मूवमेंट के चलते कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। इसी बीच तीन लड़कियों ने डायरेक्टर साजिद खान पर हैरान कर देने वाले आरोप लगाए हैं। जिसके बाद उन्हें अक्षय कुमार की हाउसफुल 4 छ़ोड़नी पड़ी और तो और उनकी बहन फराह खान ने भी उनका साथ छोड़ दिया। वहीं इसके बाद भी साजिद की मुसीबतें कम होती नजर नहीं आ रही हैं। हाल ही में साजिद पर एक और गंभीर आरोप लगा है। ये आरोप एक एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान लगाए हैं।
[अक्षय की फिल्म से साजिद खान Out, अब ये नई जोड़ी करेगी हाउसफुल 4 डायरेक्ट, नहीं रुकेगी शूटिंग]
बता दें कि इससे पहले सलोनी चोपड़ा, राशेल व्हाइट और पत्रकार करिश्मा उपाध्याय ने ट्विटर पर पोस्ट कर साजिद खान के कारनामों का खुलासा किया था। वहीं अब एक्ट्रेस सिमरन सूरी ने बताया किया कि साजिद खान ने अजय देवगन की फिल्म हिम्मतवाला के दौरान फोन कर ऑडीशन के लिए बुलाया था। मैं बताए गए पते पर पहुंची तो पता चला कि उन्होंने मुझे अपने घर बुलाया था। मैं ये सब देखकर हैरान थी क्योंकि मुझे लगा था कि ये प्रोफेशनल मीटिंग होगी। उन्होंने मुझे अजीब तरीके से ऊपर से नीचे तक देखा।

सिमरन ने आगे बताया कि साजिद ने मुझसे कपड़े उतारने के लिए कहा.. मैं शॉक में थी। साजिद ने मुझसे कहा कि तुम अपने कपड़े उतारो। मैं तुम्हारी बॉडी देखना चाहता हूं। वह तुरंत मेरे पास आए और मेरे टॉप को नीचे करते हुए कहा कि अपनी क्वीवेज तो दिखा। मैं काफी तेज चिल्लाई और उन्हें गाली देते हुए वहां से निकल गई। वहीं बाद में साजिद का कॉल आया उन्होंने कहा कि ये सब एक-दूसरे को जानने पहचानने के लिए जरूरी है। मैंने साजिद को बहुत सुनाया और फोन काट दिया। सिमरन ने कहा इसके बाद में काफी टूट गई थी।... साजिद के बारे में सिमरन का ये खुलासा वाकई इस बात का सबूत है कि उनकी मुसीबतें और भी बढ़ने वाली हैं।
बहरहाल, आगे जानें उन सेलेब्रिटज के बारे में जिन पर #MeToo मूवमेंट के तहत गंभीर आरोप लग चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications