अभिनेत्री श्रुति शनमुगा प्रिया की एक साल पहले हुई थी शादी, अब पति अरविंद शेखर का अचानक हुआ निधन

Arvind Shekhar passed away: तमिल सिनेमा जगत से एक दुखद खबर सामने आई है, पॉपुलर तमिल एक्ट्रेस श्रुति शनमुगा प्रिया के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक साल पहले ही शादी करने वाली अभिनेत्री के पति अरविंद शेखर का निधन हो गया है। ऐसे अचानक अरविंद शेखर के निधन ने सभी को काफी हैरान कर दिया है।
श्रुति शनमुगा प्रिया के पति का निधन-
सूत्रों की मानें तो अभिनेत्री श्रुति शनमुगा प्रिया के पति अरविंद शेखर का महज 30 साल की उम्र में दुखद निधन हो गया। इस कपल ने कई सालों तक डेटिंग करने के बाद मई 2022 को शादी की थी, लेकिन शादी के एक साल बाद ही अभिनेत्री के पति के साथ यह हादसा हो गया।
कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुई मौत-
बता दें, एक्ट्रेस के पति का निधन 2 की शाम को कार्डियक अरेस्ट आने से हुआ। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। फैंस कपल का आखिरी वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करके शोक व्यक्त कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर अभिनेत्री ने दी जानकारी-
श्रुति शनमुगा प्रिया ने ही कुछ ही देर पहले पति संग अपनी फोटो शेयर करते हुए एक इमोशनल पोस्ट लिखा- यह सिर्फ शरीर है जो अलग हो गया, लेकिन आपकी आत्मा और मन मुझे अभी और हमेशा घेरे रहते हैं और मेरी रक्षा करते हैं। शांति में रहो मेरे प्यार अरविंद शेखर। आपके प्रति मेरा प्यार अब और अधिक बढ़ रहा है और हमारे पास पहले से ही एक-दूसरे के साथ बहुत सारी यादें हैं जिन्हें मैं जीवन भर संजो कर रखूंगी। आपकी याद आती है और आपसे और अधिक प्यार करती हूं अरविंद! मेरे बगल में आपकी उपस्थिति महसूस हो रही है।
श्रुति शनमुगा प्रिया फेमस कलाकार-
अभिनेत्री श्रुति शनमुगा प्रिया एक थिएटर कलाकार हैं। उन्होंने थिरुमुरुगन के 'नाथस्वरम' दैनिक सिटकॉम से अपनी शुरुआत की और 'वाणी रानी', 'कल्याण परिसु', पोन्नुनचल और भारती कन्नम्मा सहित कई हिट धारावाहिकों में अभिनय किया है। तामिल इंडस्ट्री में एक्ट्रेस की एक अच्छी फैन फ्लॉइंग है।


Click it and Unblock the Notifications