शर्लिन चोपड़ा प्रॉस्टिट्यूट बनेंगी
काफी दिन से शर्लिन खबरों से गायब रहीं लेकिन एक बार फिर वो सुर्खियों में आ चुकी हैं। वो हमेशा ही खबरों में बने रहने के लिए एक नयी कंट्रोवर्सी क्रिएट करती हैं। लेकिन इस बार वो अपनी आने वाली नयी फिल्म को लेकर खबरों में आ गयी हैं। शर्लिन को स्वप्ना जोशी वाघमारे ने अपनी फिल्म के लिए चुना है जिसमें शर्लिन एक प्रॉस्टिट्यूट का रोल करने वाली हैं।
इस फिल्म में इस हॉट एक्ट्रेस के साथ एक नए चेहरे को कास्ट किया जाएगा। वैसे स्वप्ना नसीरूद्दीन शाह के बेटे विवान शाह को इस रोल के लिए साइन करना चाहतीं थीं लेकिन उन्होंने इसमें काम करने से मना कर दिया।
आपको बता दें कि फिल्म में शर्लिन के अपॉजिट कैरेक्टर के लिए स्वप्ना विवान को लेना चाहती थीं लेकिन उन्होंने रेडलाइट एरिया पर बन रही इस फिल्म में काम करने के लिए बहुत ज्यादा उत्सुकता नहीं दिखाई। इसके बाद स्वप्ना ने एक नए एक्टर को इस कैरेक्टर के लिए कास्ट करने का फैसला किया। अभी एक्टर की तलाश चल रही है। वैसे तो शर्लिन बिना किसी फिल्म के ही एक्सपोज़ करती है। लेकिन अब वो फिल्म में सेक्स वर्कर का काम करने जा रही हैं ऐसे में क्या रंग दिखाती हैं ये तो आने वाली फिल्म में उनका रोल ही बताएगा।


Click it and Unblock the Notifications












