करीना की सास शर्मिला टैगोर को डॉक्टरेट की उपाधि
इन दिनों बॉलीवुड के नवाबों का खानदान कुछ ज्यादा ही सुर्खियों में है। कभी शादी तो कभी राजनीति की वजह से लोगों के बीच में चर्चा का विषय बना पदौदी खानदान के लिए करीना कपूर के कदम शुभ मालूम पड़ते दिखायी दे रहे हैं। तभी तो उनके आते ही बीते जमाने की मशहूर अभिनेत्री और करीना कपूर की लविंग सास शर्मिला टैगोर को डॉक्टरेट की उपाधि से नवाजा गया है। शर्मिला को यह सम्मान साहित्य और कला क्षेत्र में उत्कृष्ठ योगदान के लिए मिला है।
करीना को यह उपाधि एडिनबर्ग नेपियर यूनिवर्सिटी ने प्रदान की है।यूनिवर्सिटी के इंस्टिट्यूट ऑफ क्रिएटिव इंडस्ट्रीज़ द्वारा स्कॉटिश सेंटर फॉर टैगोर स्टडीज खोले जाने पर शर्मिला को यह सम्मान दिया है। इस सम्मान से खुश शर्मिला ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा है कि वो इस बात से काफी प्रसन्न हैं उन्हें अच्छा लग रहा है कि उन्हें इस सम्मान के लिए चुना गया है।आपको बता दें कि शर्मिला टैगोर ने अपनी कॉलेज की पढ़ाई भी पूरी नहीं की है वो स्नातक भी नहीं है लेकिन फिर भी यूनिवर्सिटी ने उन्हें इस उपाधि के लिए चुना यह एक हैरान कर देने वाली बात है। वैसे मालूम हो की शर्मिला टैगोर को नेशनल अवार्ड समेत कई पुरस्कार मिल चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications
