अभिनेत्री शबाना आजमी को हुई ये खतरनाक बीमारी- अस्पताल में भर्ती

मशहूर अभिनेत्री शबाना आजमी को लेकर एक बुरी खबर आ रही है। बता दें कि वो स्वाइन फ्लू जैसी खतरनाक बीमारी का शिकार हो गईं हैं जिसके चलते उनको अस्पताल में भर्ती रहना पड़ रहा है। दरअसल उनको सर्दी हो गई थी और वो चेकअप कराने गईं थीं और वहां उनको स्वाइन फ्लू के बारे में पता चला था। ये जानकर वो काफी ज्यादा परेशान हो गईं थीं और उनका कहना था कि उनकी कनेक्टिविटी कभी भी स्वाइन से नहीं हुई है।

अपने फैंस के लिए उन्होने कहा कि वो काफी जल्दी स्वस्थ होकर सबके सामने आएंगी। अस्पताल में एडमिट होने को लेकर शबाना आजमी ने कहा, मुझे बहुत ही मुश्क‍िल से ही समय मिल पाता है।

shabana azmi, शबाना आजमी

अस्पताल में भर्ती होना मेरे लिए ब्रेक लेने जैसा है। मैं अस्पताल में एडमिट हूं और मेरी तबियत में तेजी से सुधार हो रहा है। बता दें कि उन्होने एक से बढ़कर एक शानदार फिल्मों में काम किया है और एक समय में वो बॉलीवुड की सबसे टॉप एक्ट्रेस थीं।

शबाना आजमी को आखिरी बार 2017 में फिल्मों में देखा गया था जिसके बाद वो काम नहीं कर रही हैं। शबाना आजमी मशहूर शायर कैफ़ी आजमी की बेटी हैं। उनके पति जावेद अख्तर जाने माने शायर हैं। फिलहाल उनके फैंस जल्द ही स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X