मशहूर एक्ट्रेस ने सौतेले भाई से रचा ली शादी, अब डर्टी साइट पर वीडियो डाल कर रहे मोटी कमाई

Scarlet Vas Aka Mishty Sharma Wedding Photos: बहन-भाई का रिश्ता बेहद पवित्र होता है। लेकिन कुछ लोगों के लिए शायद ये मायने ही नहीं रखता है। कभी कोई महिला अपने सौतेले बेटे को पति बना लेती है तो लड़का अपनी सौतेली बहन से भी शादी करने को तैयार हो जाता है। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की को अपने सौतेले भाई से प्यार हो गया और उसने उसी से ही शादी कर ली।
ये लड़की एक मशहूर एक्ट्रेस है। लड़के का नाम टायो रिक्की तो उसकी सौतेली बहन का नाम स्कारलेट वास है। शादी के बाद इन दोनों ने डांस करते हुए वीडियो शेयर किया है स्कारलेट और टायो ऑस्ट्रेलिया के रहने वाले हैं। स्कारलेट वास मशहूर टीवी शो 'नेबर्स' में एक्टिंग कर चुकी हैं। उन्हें ऑस्ट्रेलिया में उनके किरदार 'मिष्टी शर्मा' के नाम से भी जाना जाता है। लेकिन पिछले साल ही उन्होंने अपने सौतेले भाई से शादी करने के फैसले से सबको चौंका दिया था।
लोग इस बात की कड़ी आलोचना भी कर रहे थे लेकिन स्कारलेट सौतेले भाई से शादी तक ही नहीं रुकीं। उन्होंने एक और चौंकाने वाला फैसला लिया। स्कारलेट ने टीवी की दुनिया को सिर्फ इसलिए अलविदा कह दिया, क्योंकि उन्हें डर्टी वेबसाइट पर अपना वीडियो बनाना था। वे अपने सौतेले भाई (जो अब उनके पति हैं) के साथ ओनली फैंस के लिए वीडियोज बनाती हैं। इसके जरिए वो जमकर नोट छाप रही हैं।
टायो रिक्की ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि हमारे सच्चे प्यार को लगभग 1 साल। इस वीडियो में स्कारलेट और उनका भाई टायो (अब पति-पत्नी) डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। स्कारलेट ने जहां वेडिंग गाउन पहना है, वहीं टायो सफेद कोट-पैंट में नजर आ रहा है। आखिरी में दोनों एक-दूसरे को किस करते हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को 3 करोड़ 33 लाख से ज्यादा बार देखा गया है।
ऑस्ट्रेलियाई टीवी शो 'नेबर्स' में स्कारलेट अपने अभिनय का जलवा दिखा चुकी हैं लेकिन स्कारलेट और उनके भाई टायो की शादी के इस वीडियो पर लोग खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं। वीडियो पर कमेंट करते हुए एंड्रिया गल नाम की एक महिला यूजर ने लिखा है कि मेरे कुछ सवाल हैं। अगर वे भाई-बहन की तरह बड़े हुए हैं, जैसे उनके माता-पिता बचपन से थे तो यह बहुत अजीब है। हालांकि, अगर उनके माता-पिता इनके बड़े होने के बाद साथ रहने लगे तो मुझे इसमें कुछ भी गलत नहीं लगता।


Click it and Unblock the Notifications