आदित्य रॉय कपूर की ओम द बैटल विदइन में संजना सांघी की एंट्री, बोली ये बात
अभिनेता आदित्य रॉय कपूर काफी समय से फिल्म ओम द बैटल विदइन को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। हाल ही में उनके जन्मदिन पर उन्होने इस फिल्म का ऐलान किया था। इसके अलावा इस बात को लेकर भी लोग चर्चा कर रहे थे कि इस फिल्म में उनके साथ कौन सी अभिनेत्री नजर आन वाली है। अब ऐसी खबर आ रही है कि इस फिल्म में दिल बेचारा फेम संजना सांघी नजर आने वाली हैं। इस बात का ऐलान हाल ही में हुआ है।
संजना सांघी ने इसको लेकर कुछ बातें कहीं हैं जो कि वायरल है और काफी तेजी से चर्चा में हैं। संजना सांघी इस फिल्म को लेकर काफी ज्यादा उत्सुक है। उनका कहना है कि वो इस फिल्म में दमदार रोल में दिखेंगी।

संजना ने फिल्म में होने की बात कंफर्म की है। संजना सांघी ने हाल ही में बात करते हुए मुंबई मिरर से बात की थी और कहा था कि उनको इस फिल्म की स्क्रिप्ट काफी ज्यादा पसंद आई थी।
इसके अलावा उनका किरदार एक कमर्शियल फिल्म को लेकर काफी शानदार है और लोगों को पसंद आने वाली है। गौरतलब है कि आदित्य रॉय कपूर इस फिल्म में काफी अलग तरह के किरदार के साथ नजर आने वाले हैं।
इस तरह के रोल में वो शायद ही कभी नजर आए होंगे। आखिरी बार संजना सांघी फिल्म दिल बेचारा में नजर आईं थीं और सुशांत सिंह राजपूत के साथ उनकी जोड़ी बनी थी।


Click it and Unblock the Notifications











